skip to content

दुबई से चार्टर्ड विमान के जरिए महाराष्ट्र लौटे 180 लोग, इस बिजनैसमैन की मदद से हो सका संभव

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं। वहीं इस बीच UAE में फंसे हुए महाराष्ट्र के कामगारों और प्रवासियों को वापस भारत लाने के लिए कई चार्टर्ड उड़ानों की घोषणा की है जिसमें से एक चार्टर्ड विमान भारत आ चुका है।

द हिन्दू के मुताबिक, बीते शनिवार की शाम को दुबई से एक चार्टर्ड विमान 180 प्रवासी और कामगारों को वापस मुंबई ले आया है और रविवार को पुणे में दूसरी फ्लाइट आने वाली है। वहीं इन चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था दुबई के एक 44 वर्षीय व्यवसायी राहुल टुपुले ने की है।

दुबई से चार्टर्ड विमान के जरिए महाराष्ट्र लौटे 180 लोग, इस बिजनैसमैन की मदद से हो सका संभव

दरअसल, भारत सरकार के मिशन वंदे भारत के अभी तक के तीनों चरण में अबू धाबी से मुंबई के लिए सिर्फ एक ही उड़ान की घोषणा हुई थी। इसके बाद अभी तक मुबई के लिए किसी भी उड़ान की घोषणा नहीं हुई है। जिसके बाद  महाराष्ट्रीयन बिजनेस फोरम के उपाध्यक्ष और व्यापारी राहुल तुलपुले ने दिल्ली में भारतीय वाणिज्य दूतावास और विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क किया ताकि इन भारतीयों के लिए वापस लौटना संभव हो सके।

दुबई से चार्टर्ड विमान के जरिए महाराष्ट्र लौटे 180 लोग, इस बिजनैसमैन की मदद से हो सका संभव

वहीं इन उड़ानों को लेकर व्यापारी राहुल तुलपुले ने ये भी कहा “कुछ हफ्ते पहले एक मराठी प्रवासी धनश्री पाटिल के फेसबुक वीडियो पोस्ट पर आया था, जिन्होंने कोविड -19 की स्थिति से प्रभावित यूएई में संकटग्रस्त महाराष्ट्रीयन लोगों का एक समूह बनाया था। वीडियो पर मैने तुरंत प्रतिक्रिया दी। मैंने तुरंत सहायता देने की पेशकश की।

उन्होंने ये भी कहा कि हम देख सकते हैं कि पिछले कुछ दिनों में, वंदे भारत मिशन ने दक्षिणी राज्य केरल के लिए कई उड़ान आयोजित की थीं। मैं कई महाराष्ट्रीयन प्रवासियों के बारे में पता किया, जो वापस अपने देश आना चाहते हैं। इसके बाद मैंने एक वीडियो के जरिए मदद के लिए यह अपील करने का फैसला किया।जिसके बाद मुंबई और पुणे के लिए फ्लाई दुबई की दो फ्लाइट संचालित की गयी।