Placeholder canvas

रमजान के दौरान सिविल आईडी collecting के समय में हुआ बदलाव, नागरिक और प्रवासी जानें नए समय

रमजान का महीना शुरू हो गया है और इस रमजान एक मौके पर कुवैत में हर कामों के समय में बदलाव हुआ है। वहीं इस बीच कामों के समय में हुए बदलाव को लेकर पब्लिक अथॉरिटी फॉर सिविल इंफॉर्मेशन (PACI) ने एक घोषणा करी है।

पब्लिक अथॉरिटी फॉर सिविल इंफॉर्मेशन (PACI) ने घोषणा करी है कि रमजान के दौरान सिविल आईडी कार्ड इकट्ठा करने के समय में बदलाव कर दिया गया है। इसी के साथ पब्लिक अथॉरिटी फॉर सिविल इंफॉर्मेशन (PACI) ने ये भी घोषणा करी है कि दक्षिण सुरा में मुख्यालय में संग्रह का समय सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक है, जबकि जहरा और अहमदी शाखाओं में इस वक़्त काम खत्म होगा।

रमजान के दौरान सिविल आईडी collecting के समय में हुआ बदलाव, नागरिक और प्रवासी जानें नए समय

 

वहीं PACI ने एक बयान में कहा कि प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन में रमजान में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम चलता है जबकि नागरिकों के आने का समय दोपहर 1 बजे तक ही रहता है और प्रवासी 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक आते हैं।

इसी के साथ 30 दिनों तक कुवैत टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन  का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होगा और नसीम और मासायल स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो सिटींग में होगा और रात में 8 बजे से 12 बजे तक वैक्सीनेशन चलेगा। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों और स्कूल टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन  का समय रात के 8 बजे से 12 बजे तक होगा।

आपको बता दें, UAE समेत हर खाड़ी देशों में मंगलवार से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। वहीं ये रमजान का महीना मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्यौहार है और इसका मुस्लिम समाज में खास महत्‍व है। वहीं इस रमजान के महिने में  रोजे रखे जाते हैं साथ ही अल्‍लाह की इबादत की जाती है।