Placeholder canvas

बिहार से दुबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, अगले महीने शुरू होगी दरभंगा से फ्लाइट, जानिए किराया और रूट

बिहार से दुबई जाने वाले प्रवासियों और कामगारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल जल्द ही दरभंगा एयरपोर्ट से दरभंगा एयरपोर्ट से दुबई के लिए direct फ्लाइट शुरू होने जा रही है। ऐसे में पूर्वी और उत्तर बिहार में जो भारतीय प्रवासी रहते हैं और वे दुबई जाना चाहते हैं। उन सभी को अब फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली, लखनऊ या फिर देश के अन्य हिस्सों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे दरभंगा एयरपोर्ट से ही दुबई के लिए फ्लाइट ले सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई से स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस दुबई के लिए उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। 3 जुलाई से स्पाइस जेट वाया मुंबई फ्लाइट सेवा का संचालन शुरू कर रहा है। इस दौरान जो यात्री दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट लेना चाहते हैं। वे स्पाइस जेट का उपयोग कर सकते हैं।

बिहार से दुबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, अगले महीने शुरू होगी दरभंगा से फ्लाइट, जानिए किराया और रूट

इस दौरान दुबई जाने वाले यात्रियों को स्पाइस जेट में 12,584 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें, स्पाइस जेट की पहली उड़ान तीन जुलाई को दोपहर ढाई बजे रवाना होगी, ये सीधे मुंबई जाएगी फिर वहां से रात 11:30 बजे दुबई के लिए फ्लाइट मिलेगी। जो करीब दो घंटे बाद रात के डेढ़ बजे दुबई पहुंचेगी।

इसके अलावा दूसरी तरफ 5 जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस हैदराबाद होते हुए फ्लाइट सेवा शुरू करेगी। इसका किराया 14,142 रुपये रखा गया है। दरभंगा से हैदराबाद के लिए 5 जुलाई को पहली फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगा और दो घंटे बाद यानी दोपहर 2:45 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फिर अगले छह जुलाई की दोपहर 1:55 बजे दूसरे विमान से यात्री शाम करीब 4:30 बजे दुबई पहुंचेंगे।

बिहार से दुबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, अगले महीने शुरू होगी दरभंगा से फ्लाइट, जानिए किराया और रूट

गौरतलब है कि बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से पिछले साल आठ नवंबर को विमान सेवा शुरू हुई थी। इस दौरान पहले दिन यहां से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवा शुरू की गई थी। वहीं इस साल के मार्च से कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरना शुरू किया गया था।