Placeholder canvas

बुर्ज खलीफा की बड़ी जीत; 12 लाख गरीब लोगों के लिए इकट्ठा किया राशन, खुशी बयां कर जलाई 12 लाख लाइट्स

New Delhi: कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच UAE के दुबई शहर से एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि दुबई में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी बुर्ज खलीफा ने 12 लाख गरीब लोगों को मुहैया कराने के लिए राशन इकट्ठा कर लिया है।

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में पैदा हुई भुखमरी की स्थिति को काबू में करने के लिए बुर्ज खलीफा ने गरीबों की मदद करने के लिए इस मुहीम की शुरुआत की थी। इस बड़े काम के लिए बुर्ज खलीफा ने जब आवाज उठाई तो दुनिया भर के कई प्रसिद्ध संस्थाए डोनेशन करने के लिए सामने आए। कोरोना वायरस के कारण उठाए गए कदमों से जिन गरीब और कम आय वाले लोगों की जिविका पर असर पड़ा हैं उन लोगों के लिए बुर्ज खलीफा की ये कोशिश अब रंग ला रही है।

बता दें कि बुर्ज खलीफा ने अपने इस मुहिम के जरिए महज एक हफ्ते के अंदर 12 लाख लोगों के पेट भरने का इंतजाम कर लिया है। अपने मुहिम के जरिए 12 लाख लोगों के राशन इकट्ठा करने पर बुर्ज खलीफा ने 12 लाख लाइट्स, 1.2 मिलिनियन लिखते हुए अपनी इमारत को जगमगाया। बुर्ज खलीफा के इस टारगेट को पूरा करने वाले संस्थानों में बर्गर फेम मैकडोनाल्ड, बर्गर किंग, टेक्सास चिकन, वेस्ट जोन और मैक होल्डिंग शामिल है, इन कंपनियों ने बुर्ज खलीफा के इस मिशन को पूरा करने के लिए बढ़- चढ़ डोनेशन दिया।

बता दें कि इस डोनेशन को इकट्ठा करने के लिए बुर्ज खलीफा में एक म्यूजिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था। इस प्रोग्राम से इकट्ठे हुई आमदनी को गरीब और जरूरतमंद लोगों में बाट दिया जाएगा। MBRGI की चीफ एक्जीक्युटिव ऑफिसर मुना अलकिंदी ने बताया कि ये दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा डोनेशन बॉक्स होगा, जिसका लक्ष्य रिकॉर्ड टाइम में पूरा किया जा चुका है। इस से ये पता चलता हैं कि UAE समाज में कितनी एकता है।