Placeholder canvas

शारजाह के अल कादिसिया क्षेत्र से कामगारों और सिंगल लोगों को आज से हटाने का कार्य हुआ शुरू

हाल ही में शारजाह के अल कादिसिया जिले से कामगारों और सिंगल लोगों से ये जगह खाली करवाने का आदेश जारी किया गया था और ये आदेश सर्वोच्च परिषद के सदस्य और शारजाह के शासक डॉ शेख सुल्तान बिन मोहम्मद अल कासिमी ने दिया था। इस आदेश के मुताबिक यहाँ अल कादिसिया जिले से कामगारों और सिंगल लोगों से ये जगह आज से खाली करवाई जा रही है।

दरअसल, शारजाह के शासक ने ये फैसला एक अमीराती महिला की शिकायतों के बाद लिया है। इसी के साथ अब शारजाह पुलिस के सहयोग से शारजाह नगरपालिका इस फैसले को लागू कर रही है।

शारजाह के अल कादिसिया क्षेत्र से कामगारों और सिंगल लोगों को आज से हटाने का कार्य हुआ शुरू

जानकारी के अनुसार, एक अमीराती महिला ने फोन कॉल करके इस इलाके में कामगारों और सिंगल लोगों की मौजूदगी की शिकायत करी थी। इस महिला ने शिकायत करी थी कि वह अपने बच्चों और अपने परिवार के लिए असुरक्षित महसूस करती थी क्योंकि एकल पुरुषों को उसके घर के पास भीड़ लगाते हुए देखा गया था। जिसकी वजह से इस मामले पर ये बड़ा फैसला लिया गया है। वहीं शारजाह के शासक ने इस फैसले के तुरंत बाद शारजाह नगर पालिका और शारजाह पुलिस ने आज से शुरू होने वाले सभी कामगारों और उल्लंघनकर्ताओं के क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करने का निर्देश दिया।

शारजाह के अल कादिसिया क्षेत्र से कामगारों और सिंगल लोगों को आज से हटाने का कार्य हुआ शुरू

वहीँ सर्वोच्च परिषद के सदस्य और शारजाह के शासक डॉ. शेख सुल्तान बिन मोहम्मद अल शुक्रवार से कामगारों और सिंगल लोगों से ये जगह खाली करवाने की बात कही थई।

इसी के साथ शारजाह सिटी नगर पालिका के महानिदेशक थबिट अल तुरैफी ने वादा किया है कि शारजाह शासक के निर्देशों के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा। शारजाह नगर पालिका ने क्षेत्र के घरों को चे’तावनी जारी की है, जिनके किरायेदारों को किरायेदारी नियमों के उल्लं’घन में पाया जाता है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ अब शारजाह नगर पालिका और शारजाह पुलिस श्रमिकों और कुंवारे लोगों से ये जगह खाली करवा रही है।

आपको बता दें, शारजाह सिटी नगर पालिका के महानिदेशक थाबिट अल तुरैफी ने पुष्टि की कि नगर पालिका कल अल नासिरियाह, अल सबा, और मेसलाउन सहित कई क्षेत्रों में अपना अभियान शुरू करेगी।