Placeholder canvas

जानिए दुनिया की किस तिजोरी में रखा है सबसे अधिक सोना?

दुनिया भर में लोगों के बीच जो सबसे अधिक पसंद की जाने वाली धातुएं हैं। उनमें सोना (GOLD) प्रमुख है। लेकिन क्या आपको मालूम है दुनिया में सबसे सुरक्षित तौर पर सोना (GOLD) कहां पर रखा गया है।

आपको इस सवाल का जवाब देते हुए बताते हैं कि अमेरिका के केंटूकी के फोर्ट नाक्स में मौजूद बुलियन डिपॉजिटरी में सबसे अधिक सोना (GOLD) रखा हुआ है। इस जगह पर लगभग 47 सौ मीट्रिक टन सोना रखा हुआ है और यह सोना इतिहास में अब तक निकले सोने का लगभग 42वां भाग है।

फोर्ट नोक्स एक आर्मी पोस्ट है। जो 109,000 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर मौजूद गोल्ड वॉल्ट मोटी ग्रेनाइट की दीवार से चारों तरफ गिरा है। जबकि इस जगह की छत ब’म प्रूफ है। यानी कि इसकी छत पर बम का कोई असर नहीं होने वाला है। और इस इमारत को दुनिया की सबस सुरक्षित इमारतों में शुमार किया जाता है।

साल 1936 में बनाई गई थी यह तिजोरी

जानिए दुनिया की किस तिजोरी में रखा है सबसे अधिक सोना?

आपको बताते चलें कि साल 1936 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने केंटकी में मौजूद फोर्ट नॉक्स मैं यूनाइटेड स्टेट बुलियन डिपॉजिटरी का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। और अमेरिकी ट्रेजरी विभाग को इसे बनाने के लिए अमेरिकी मिलिट्री ने जमीन हस्तांतरित की थी।

यह तिजोरी साल 1936 में बनकर तैयार हो गई थी। फोर्ट नॉक्स में 4200 क्यूबिक गज कंक्रीट, 16 1000 फीट ग्रेनाइट, 750 टन स्टील और 750 टन स्ट्रक्चरल स्टील का उपयोग किया गया था।

अगर बात करें इसके बनने में आई लागत के बारे में तो इस तिजोरी के निर्माण में 5.6 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च हुए थे। वर्ष 1988 में इस स्थान को अमेरिका के नेशनल रजिस्टर ऑफ हिस्टोरिक प्लेसेस में जगह दी गई थी।

अमेरिका स्थित यह तिजोरी सबसे आधुनिक हथियारों से है लैस

जानिए दुनिया की किस तिजोरी में रखा है सबसे अधिक सोना?

इस तिजोरी के बारे में यूएस ट्रेजरी का कहना है कि,”नवीनतम और सबसे आधुनिक सुरक्षात्मक उपकरणों से लैस है। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि वे उपकरण क्या हैं? भवन के चारों कोनों में से प्रत्येक पर एक गार्ड बॉक्स है, साथ ही प्रवेश द्वार पर संतरी बॉक्स हैं। थोड़ी हरकत होने पर आपको निशाना बना सकते हैं।”

इस जगह पर है विश्व की सबसे बड़ी सोने की खदान

आपको बताते चलें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व केन्या ऑफिस के गोल्ड रूम में इससे भी ज्यादा सोना (GOLD) है। लेकिन इसमें विभिन्न देशों और ऑर्गेनाइजेशनों का गोल्ड है।

यहां पर रोड के लेवल से 80 फीट नीचे एक गोल्ड रूम है। जहां पर अनुमान के अनुसार 7000 मीट्रिक टन सोना रखा गया है, विश्व में चलन में शामिल कुल सोने (GOLD) का का तकरीबन 10 वा भाग है। बात करें अगर दुनिया की सबसे बड़ी स्वर्ण खदान की तो वह ग्रेस बर्ग(पापुआ और इंडोनेशिया) में हैं।