Placeholder canvas

सभी भारतीयों को पता होनी चाहिए UAE के बारे में ये खास बातें

पूरी दुनिया में अपनी अलग ही पहचान रखने वाला देश संयुक्त अरब अमीरात के बारे में हमे कुछ बताने की जरूरत नहीं है , उसके बारे वैसे ही पूरी दुनिया बात करती है। अरबी भाषा के शब्द अमीरात के साथ बना तीन शब्दों वाला ये आज दुनिया के लोगों की फेवरेट जगह है। अरबी के शब्द अमीरात की मतलब राज्य या फिर रियासत होता है। UAE में कुल 7 अमीरात है, जिसके राजा को अमीर कहते है।

UAE के साथ भारत का भी बहुत ही खास कनेक्शन है, जानकारी के लिए बता दें कि UAE की 30 % आबादी सिर्फ भारती है, यानी UAE में रहने वालों गिनती ने एक बहुत ही बढ़ी संख्या भारतीय लोगों की है। आज हम भारत के लोगों को UAE देश के बारे में कुछ खास बाते बताने जा रहे है।

सभी भारतीयों को पता होनी चाहिए UAE के बारे में ये खास बातें

खबरों में बताए गए आधिकारिक संख्या अनुसार, पूरे अमीरात में कुल आबादी 90 लाख लोगों के करीब है। UAE में कुल मात्र 12 % लोग ही अमीराती नागरिक है, बाकी सभी लोग वहां प्रवासी है, अमीरात की आबादी का कुल दो तिहाई हिस्सा प्रवासी लोगों से भरा हुआ है। इस समय UAE में कुल 26 लाख भारतीय प्रवासी रह रहे है, ये प्रवासियों को सबसे बड़ा हिस्सा है।

बहुत ही कम लोग जानते है कि संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में अरबी और इंग्लिश के अलावा हिन्दी भाषा को कोर्ट में इस्तेमाल की जाने वाली तीसरी ऑफिशियल भाषा है। कोर्ट की तरफ से भारतीय प्रवासियों को सही न्याय मिल सके और उन्हें न्याय पाने में कोई परेशानी ना हो, इस लिए कोर्ट में हिन्दी भाषा को इस्तेमाल की जाने वाली तीसरी ऑफिशियल भाषा बनाया गया है।

सभी भारतीयों को पता होनी चाहिए UAE के बारे में ये खास बातें

इसके साथ ही यूनाइटेड अरब अमीरात देश इंडियन इकोनॉमी के लिए एक बहुत ही खास देश है। संयुक्त अरब अमीरात और भारत ये दोनों ही देश खाद्य सामग्री के लिए एक दूसरे पर निर्भीत रहते है। भारत अमीरात देश से अपनी अपनी ऊर्जा जरूरतों पूरा करता है।

लगता है कि यही कारण है कि हमारे देश से वहां से काफी बड़ी ज्यादा निर्यात किया जाता है। BBC की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी केलर राज्य के लोग है। भारतीय प्रवासियों की में इनकी अबादी कुल 40 % तक है।

सभी भारतीयों को पता होनी चाहिए UAE के बारे में ये खास बातें

बता दे कि UAE दुनिया का दूसरा ऐसा देश जहां पर भारत का सबसे ज्यादा निर्यात है। साल 2017 के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस भारत के चीफ गेस्ट के तौर शामिल हुए थे। इस मौके पर प्रिंस ने कहा था कि अमीरात और भारत के बीच आने वाले 5 सालों में द्विपक्षीय व्यापार में 60 % बढ़ोतरी करेंगा। वहीं साल 2015 में भारत ने अपने नागरिकों के लिए ई- वीजा की व्यवस्था की है। जानकारी के लिए बता दें कि दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रतेक साल लाखों लोग आते जाते है। हाल ही में बताए गए आंकड़ो के अनुसार दुबई जाने वाले टूरिस्ट में सबसे ज्यादा भारतीय टूरिस्ट लोग शामिल रहते है।