Placeholder canvas

Breaking: उड़ान भरते ही विमान का पहिया हुआ अलग, एयर एंबुलेंस की हुई हैरतंगेज लैंडिंग, देखें Video

भारत की एक एयर एंबुलेंस को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है खबर है कि एक एयर एंबुलेंस जो मरीज को लेकर नागपुर से हैदराबाद जा रही थी उस फ्लाइट का टायर विमान से अलग हो गया जिसकी वजह से इस फ्लाइट की मुंबई की तरफ डाइवर्ट करना पड़ गया और यहां पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी।

जानकारी के अनुसार, जो एयर एंबुलेंस फ्लाइट नागपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। तब उस विमान का टायर अलग हो गया। ऐसे में उस फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाने का विचार किया था। वहीं इस लैंडिंग काफी हैरतंगेज थी।

नागपुर से हैदराबाद रवाना हुई C-90 एयरक्राफ्ट कुल पांच लोग मौजूद थे, जिमसे  क्रू मेंबर, एक डॉक्टर और मरीज शामिल थे। वहीं जब विमान के पायलट इस बात की जानकारी मिली तो पायलट ने बैली लैंडिंग करने का फैसला लिया गया और ये बैली लैंडिंग सफल रही। वहीं बैली लैंडिंग के बाद अब मरीज को मुंबई के ही एक अस्पताल में एडमित करवा दिया गया है। वहीं फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री एकदम सुरक्षित हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर इस विमान के लैंडिंग होने की कई सारी तस्वीर भी सामने आई है जो कि इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं कहा जा रहा है कि अगर इस फ्लाइट की बैली लैंडिंग नहीं करवाई जाती, तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

Breaking: उड़ान भरते ही विमान का पहिया हुआ अलग, एयर एंबुलेंस की हुई हैरतंगेज लैंडिंग, देखें Video

इसी के साथ इस घटना को लेकर मुंबई एयरपोर्ट की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है। बयान में बताया गया है कि एक एयर एंबुलेंस की गुरुवार को रात  9 बजकर 9 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई थी। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पहले से ही हर जरूरी टीम को स्टैंड बाय पर रखा गया था  CISF, रेस्क्यू और मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद थीं। सिर्फ इस बात पर जोर दिया गया था कि तमाम यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.