Placeholder canvas

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों को दी एक अहम जानकारी, यात्रा करने से पहले जानें ये नियम

भारत सरकार ने अभी तक नियमित अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबन्ध लगा रखा है, लेकिन मिशन वन्दे भारत और एयर बबल समझौते के तहत विदेशों के लिए उड़ाने संचालित कर रही है और ये सभी उड़ाने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमानों के जरिये संचालित की जा रही है। वहीं इसी बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों को एक अहम जानकारी दी है।

दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों ने विदेशों आने वाले यात्रियों के लिए कई सारे नियम बनाए हैं। वहीं इस बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों को जानकारी देते हुए कहा है कि कोरोना कहर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के COVID-19 यात्रा की जानकारी के लिए दूसरी साइटों पर जाने की आवश्यकता नहीं है एयर इंडिया एक्सप्रेस सभी जगहों की यात्रा जानकारी दे रहा है और इस बात की जानकारी  एयर इंडिया एक्सपेस ने ट्वीट करके दी है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों को दी एक अहम जानकारी, यात्रा करने से पहले जानें ये नियम

एयर इंडिया एक्सपेस ने ट्वीट करके कहा है कि COVID-19 यात्रा की जानकारी के लिए यादृच्छिक साइटों के माध्यम से सर्फ करने की आवश्यकता नहीं है। हमने आपके सभी गंतव्य देशों से यात्रा अपडेट संकलित किए हैं। इसी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस जानकारी को लेकर इस ट्वीट को लेकर एक तस्वीर भी पोस्ट कि है जिसमे सभी जानकारी दी गयी है। इसी के इस ट्वीट में एक लिंक भी शेयर किया गया है जिस पर क्लिक करके यात्रा की सभी जानकारी दी है।

आपको बता दें, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिशन वन्दे भारत और एयर एयर बबल समझौते के तहत जो भी उड़ाने संचलित कर रही थी उन सभी उड़ानों की जानकारी ट्वीट करके दे रही है। इसी के साथ 31 दिसंबर, 2020 तक यूएई से भारत की उड़ानों के लिए बुकिंग खुल गयी है। इस बात की भी जानकारी एयर इंडिया ने ट्वीट करके दी है। वहीँ एयर इंडिया एक्सप्रेस यातर की जानकारी भी ट्वीट करके दे रहा है।