Placeholder canvas

Air India Express ने की भारत के इस शहर से UAE के लिए सीधी उड़ान की घोषणा, जानिए पूरा शेड्यूल

हाल ही में यूएई ने भारत से आने वाली फ्लाइटों पर छूट प्रदान की है, जिसके बाद बड़ी तदाद में यूएई वीजा धारक वापस अरब अमीरात लौट रहे हैं। वहीं इस बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नई उड़ान की घोषणा करी है।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भारत के कन्नूर एयरपोर्ट से यूएई के शारजाह के लिए फ्लाइट के संचालन की जानकारी दी है। इसके साथ ही यही फ्लाइट वापस शारजाह से कन्नूर के लिए भी उड़ान भरेगी। माना जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित की जाने वाली यह फ्लाइट उन हजारों प्रवासी और कामगारों के लिए राहत देगी, जो भारत और यूएई के बीच सफर करना चाह रहे हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा कन्नूर से शारजाह के लिए उड़ान 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितम्बर को संचालित करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, कन्नूर से फ्लाइट की उड़ान 10:50AM पर रवाना होगी और 1:00PM पर शारजाह एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं इसके बाद शारजाह से वापसी के लिए 2:00PM पर रवाना होगी और 7:10PM पर कन्नूर पहुंचेगी और इस बात की जानकारी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट करके दी है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट करके कहा है कि #FlyWithIX: सितंबर 2021 में कन्नूर से शारजाह में उड़ान भरें। यात्रा अपडेट हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर ब्लॉग में उपलब्ध हैं। विवरण के लिए देखें: https://blog.airindiaexpress.in/india-uae-travel-update

Air India Express ने की भारत के इस शहर से UAE के लिए सीधी उड़ान की घोषणा, जानिए पूरा शेड्यूल

आपको बता दें, एयर इंडिया एक्सप्रेस जो भी उड़ाने संचालित कर रही है उन सभी जानकारी ट्वीट करके दे रही है। इसी कड़ी में उपरोक्त दिए गए फ्लाइट की जानकारी एयर इंडिया की तरफ से दी गई है।

गौरतलब है कि कोरोना की स्थिती में जैसे जैसे सुधार हो रहा है। एक बार फिर फ्लाइट के सुचारू रूप से संचालित की उम्मीद की जा रही है। दरअसल जब से कोरोना शुरू हुआ था, तब से यह देखा गया कि अर्न्तराष्ट्रीय उड़ानों पर इस महामारी का सबसे बुरा असर पड़ा और बड़ी तदाद में प्रवासी और कामगार फंस गए हैं। फिलहाल इस बात की उम्मीद की जा रही है आने वाले समय में भारत और यूएई के बीच फ्लाइट की संख्या में वृद्धि हो सकती है।