Placeholder canvas

एयर इंडिया ने दी खुशखबरी, 1 सितंबर से भारत के इस शहर से दुबई के लिए उड़ेगी Direct Flight

लंबे समय तक यात्रा प्रतिबंध के बाद अब भारत से यूएई के लिए उड़ानें संचालित हो रही है, हालांकि मौजूदा समय में सिर्फ यूएई वीजा धारक कौ वापस लौटने की अनुमति मिल रही है। माना जा रहा है कि जैसे जैसे कोरोना की स्थिती में सुधार होगा। आने वाले समय में अन्य यात्रियों को भी वापस अरब अमीरात आने की अनुमति मिल सकेगी।

इसी बीच एयर इंडिया ने भारत से दुबई के लिए एक नॉन स्टॉप उड़ान की घोषणा करी है। दरअसल एयर इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 1 सितंबर से भारत के इंदौर शहर से दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट संचालित की जाएगी। ये उड़ान हर बुधवार को मिलेगी।

माना जा रहा है कि भारत से दुबई के लिए शुरू होने वाली इस डायरेक्टर फ्लाइट से उन हजारों भारतीय प्रवासियों को राहत देगा, जो इस वक्त भारत में फंसे हुए हैं और अब वे वापस दुबई जाना चाहते हैं। दरअसल बड़ी तदाद में भारतीय प्रवासी दुबई में नौकरी करते हैं और मौजूदा समय में कोरोना की वजह से लगे यात्रा प्रतिबंध के बाद अपने गृह देश में फंस गए थे।

एयर इंडिया ने ट्वीट करके कहा है कि #FlyAI: एयर इंडिया ने 1 सितंबर 2021 से सप्ताह में एक बार इंदौर-दुबई उड़ान की घोषणा की। वहीं इस बीच इस ट्वीट में एयर इंडिया ने एक तस्वीर पोस्ट करके उड़ान की सभी डिटेल दी है।

वहीं इसके पहले एयर इंडिया ने मुंबई, दिल्ली समेत देश के अलग अलग शहरों से दुबई के नए उड़ानों की घोषणा कर चुकी है। हाल ही में एयर इंडिया ने भारत के शहर मुंबई से दुबई के लिए उड़ाने संचालित करने की योजना बनाई है और ये उड़ान भी नॉन-स्टॉप है और सप्ताह में 6 बार संचालित होगी।