Placeholder canvas

भारत की फ्लाइट बैन के बीच अबू धाबी ने किया ग्रीन लिस्ट अपडेट, जानिए यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

अबू धाबी की संस्कृति और पर्यटन विभाग ने ‘ग्रीन लिस्ट’ गंतव्यों की अपडेट लिस्ट जारी की है। ग्रीन लिस्ट से यूएई आने वाले यात्रियों पर नियम 31 जुलाई से प्रभावी होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रीन देशों की लिस्ट में कुल सात देशों को सूची में जोड़ा गया है, जिनमें शामिल हैं: बहरीन, ब्रुनेई, बुल्गारिया, मालदीव, पोलैंड, सर्बिया और यूक्रेन।

भारत की फ्लाइट बैन के बीच अबू धाबी ने किया ग्रीन लिस्ट अपडेट, जानिए यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

वहीं ग्यारह देशों को सूची से हटा दिया गया है, जिनमें शामिल हैं: डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, जॉर्डन, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड गणराज्य, स्वीडन, तुर्कमेनिस्तान और वेटिकन सिटी। बता दें, पिछले ग्रीन लिस्ट के अपडेट में 35 देशों को शामिल किया गया था, लेकिन ताजा लिस्ट में यह संख्या 31 पहुंच चुकी है।

इन गंतव्यों से आने वाले टीकाकृत यात्रियों को अबू धाबी में उतरने के बाद अनिवार्य क्वारंटीन उपायों से छूट दी जाएगी, हालांकि अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन पर पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा। इसके साथ ही 6 दिन में एक और पीसीआर परीक्षण करना होगा। वहीं इसके बाद 12वें दिन एक दूसरा पीसीआर परीक्षण किया जाएगा, हालांकि अनिवार्य क्वांरटीन से छूट दी जाएगी।

भारत की फ्लाइट बैन के बीच अबू धाबी ने किया ग्रीन लिस्ट अपडेट, जानिए यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

डीसीटी अबू धाबी की तरफ से जानकारी दी गई कि ‘ग्रीन लिस्ट’ में शामिल देशों को नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। साथ ही संयुक्त अरब अमीरात समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा के सख्त मानदंडों का ध्यान रखा जाएगा।

देखें ग्रीन देशों की अपडेट लिस्ट

अल्बानिया, आर्मेनिया , ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया , बहरीन, बेल्जियम, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कनाडा , चीन, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, हांगकांग एसएआर, हंगरी, इजराइल, इटली, मालदीव, मॉरीशस, मोल्दोवा, न्यूज़ीलैंड, पोलैंड, रोमानिया, सऊदी अरब, सर्बिया, सेशेल्स, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्विट्ज़रलैंड, ताइवान, चीन प्रांत, यूक्रेन, संयुक्त राज्य अमेरिका।