27 नवम्बर को UAE की राजधानी अबू धाबी में फेमस मीना प्लाजा टावर्स को गिरा दिया गया। वहीं इस 144 मंजिलों को ध्वस्त करने में सिर्फ 10 सेकंड का समय लगा।
जानकारी के अनुसार, अबू धाबी में मीना प्लाजा की 144 मंजिलों इमारत को गिराने के लिए अबू धाबी पुलिस ने आपातकालीन टीमों, अबू धाबी नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण, राष्ट्रीय एम्बुलेंस और आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन केंद्र के साथ समन्वय में पहले ही विध्वंस अभ्यास कर लिया था। जिसके बाद UAE की राजधानी अबू धाबी में फेमस मीना प्लाजा टावर्स को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।
تمت بحمد الله عملية هدم أبراج ميناء بلازا ضمن مشروع تطوير منطقة الميناء في أبوظبي في ١٠ ثوانٍ بنجاح وأمان. تتقدم دائرة البلديات والنقل بالشكر إلى جميع الجهات المشاركة وللجمهور على تعاونهم والتزامهم بإجراءات السلامة في المنطقة. pic.twitter.com/Cd4BKNXxf4
— مكتب أبوظبي الإعلامي (@admediaoffice) November 27, 2020
वहीं फेमस मीना प्लाजा टावर्स को विध्वंस (demolished) के प्रभावों को कम करने और धूल को रोकने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए गए थे, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच 144 मंजिल इमारत को ध्वस्त किया गया। इसी के साथ अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने ट्वीट करके जानकारी दी कि इमारत को गिराने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। सुरक्षित निगरानी में 144 मंजिलें की ये इमारत केवल 10 सेकंड में देखते देखते ध्वस्त हो गई।
वहीं इस इमारत को गिराने के लिए पूरे इलाके को शाम तक के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी निवासियों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी की इमारत को गिराते समय होने वाले धमाके से घबरायें नहीं।
आपको बता दें, इस UAE की राजधानी अबू धाबी में फेमस मीना प्लाजा टावर्स को गिराने की कई सारी तस्वीर और विडियो भी समाने आई है जो कि तेजी से वायरल हो रही है।