skip to content

UAE: एतिहाद ने यात्रा नियमों को किया अपडेट, 70 देशों के यात्रियों के आगमन पर मिल सकता है वीजा

एतिहाद एयरवेज ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा वीजा को लेकर है। दरअसल, अबू धाबी ने घोषणा करी है कि अमेरिका, चीन, मालदीव, फ्रांस और रूस सहित 70 देशों के यात्री अबू धाबी में आगमन पर वीजा प्राप्त कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, एतिहाद एयरवेज ने कहा कि अबू धाबी हवाई अड्डे पर उतरने वाले यात्री इन 70 देशों से आने पर वीजा प्राप्त करने के लिए सीधे इमिग्रेशन काउंटर पर जा सकते हैं। इसके अलावा, यदि यात्री पहले से ही संयुक्त अरब अमीरात में है और उसका निवासी वीजा रद्द कर दिया गया है या उसका पर्यटक वीजा समाप्त हो गया है, तो वह लंबी अवधि के पर्यटक वीजा एकल प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है।

UAE: एतिहाद ने यात्रा नियमों को किया अपडेट, 70 देशों के यात्रियों के आगमन पर मिल सकता है वीजा

वहीं अबू धाबी स्थित वाहक ने ये भी कहा है कि आप किसी भी जुर्माना या कानूनी प्रभाव से बचने के लिए यूएई में रहते हुए पर्यटक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक बार जब आपका वीजा स्वीकृत हो जाता है, तो आपको अबू धाबी में एतिहाद एयरवेज मुख्यालय में स्थिति परिवर्तन आवेदन को पूरा करना होगा।  इसी के साथ यूएई के राष्ट्रीय वाहक ने कहा कि यात्री अबू धाबी में प्रवेश कर सकते हैं यदि वे यूएई के नागरिक या निवासी हैं, या यदि वे आगमन पर वीजा के लिए पात्र हैं।

वहीं एतिहाद ने कहा कि वे भारतीय नागरिक जिनके पास यूएस विजिटर वीजा या ग्रीन कार्ड है या जिनके पास छह महीने की वैधता के साथ यूके या यूरोपीय निवास है, वे यूएई में आगमन पर वीजा के लिए पात्र हैं। वहीं उन्हें एक वीजा मिलेगा जो अधिकतम 14 दिनों के प्रवास के लिए वैध होगा और इसकी लागत Dh100 होगी। केवल Dh250 के नवीनीकरण शुल्क का भुगतान करके वीज़ा एक और 14 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

निम्नलिखित 70 देशों के यात्रियों को अबू धाबी में आगमन पर वीजा प्राप्त होगा, देखिए पूरी लिस्ट

UAE: एतिहाद ने यात्रा नियमों को किया अपडेट, 70 देशों के यात्रियों के आगमन पर मिल सकता है वीजा

एंडोरा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहामास, बारबाडोस, बेल्जियम, ब्राजील, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कनाडा, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, होंडुरास, हांगकांग (चीन का एसएआर), हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड, इटली, जापान, कजाकिस्तान, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मालदीव, माल्टा, मैक्सिको, मोनाको।

मोंटेनेग्रो, नाउरू, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पीपुल्स चीन गणराज्य, पेरू, पोलैंड, मॉरीशस गणराज्य, अल सल्वाडोर गणराज्य, पुर्तगाल, रोमानिया, रूसी, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सैन मैरिनो, सर्बिया, सेशेल्स, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, सोलोमन, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन , स्विट्जरलैंड, द वेटिकन, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और उरुग्वे।