Placeholder canvas

अबूधाबी आने वाले अर्न्तराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई अपडेट, मिलेगी ये बड़ी छूट; आज से लागू नया नियम

अबू धाबी ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा रिस्टबैंड के उपयोग को लेकर है। दरअसल, अबू धाबी के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और कोरोना पॅाजिटीव मामलों के संपर्क में आने वालों लोगों के लिए रिस्टबैंड के उपयोग के बिना घरेलू क्वारंटाइन को मंजूरी दे दी है।

यात्रा नियमों में मिली इस बड़ी छूट का फैसला आज, 19 सितंबर से लागू होगा गया है। माना जा रहा है कि अबूधाबी अथारिटी की तरफ से लिया गया यह फैसला उन भारतीय प्रवासियों के लिए भी राहत की खबर है, जो भारत से अबूधाबी की यात्रा करते हैं। ऐसे यात्रियों को अब रिस्टबैंड के उपयोग के बिना घरेलू क्वांरटाइन की मंजूरी दी जाएगी, हालांकि इस नियम से उन लोगों को छूट नहीं मिलेगी, जिनके कोरोना रिपोर्ट पॅाजिटीव आयी है। ऐसे लोगों को रिस्टबैंड का उपयोग करना पड़ेगा।

अबूधाबी आने वाले अर्न्तराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई अपडेट, मिलेगी ये बड़ी छूट; आज से लागू नया नियम

अबू धाबी आपातकाल, संकट और आपदा समिति ने एक और बड़ा फैसला बीते शनिवार को लिया है, जिसमें बताया है कि देश की राजधानी अबू धाबी में प्रवेश करने के लिए COVID-19 परीक्षण की आवश्यकता को 19 सितंबर, रविवार से हटा दिया जाएगा। यह संयुक्त अरब अमीरात के भीतर से यात्रा करने वाले लोगों पर लागू होगा।

समिति ने स्पष्ट जानकारी दी है कि अन्य अमीरात से अबू धाबी जाने वाले निवासियों, पर्यटकों या नागरिकों को 19 सितंबर से COVID-19 परीक्षा परिणाम प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।

जानकारी के अनुसार, अबू धाबी समिति मौजूदा कोरोना की स्थिती पर निगरानी करना जारी रखेगी और सभी नागरिकों, निवासियों और विजिटर्स से सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा को बनाए रखने और एहतियाती उपायों का पालन जारी रखने का आग्रह की है।

इसी के साथ समिति ने सभी नागरिकों, निवासियों और आगंतुकों से सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा, सफलताओं को बनाए रखने और देश की स्थायी वसूली को आगे बढ़ाने के लिए एहतियाती उपायों का पालन करना जारी रखने का आग्रह किया है।