Placeholder canvas

सऊदी अरब ने दी निवासियों को प्रतिबंधित देशों से वापस लौटने की अनुमति, बस रखी ये शर्त

सऊदी अरब ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा प्रतिबंधित सूची के देशों से यात्रा करने वाले सऊदी अरब के निवासियों को लेकर है। दरअसल, सऊदी अरब ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि प्रतिबंधित सूची के देशों से यात्रा करने वाले सऊदी अरब के निवासियों को अब देश में प्रवेश करने की अनुमति है, बशर्ते उन्होंने उड़ान भरने से पहले राज्य में अपनी दोनों कोविड -19 वैक्सीन खुराक ली हो।

जानकरी के अनुसार, इसमें वे यात्री भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले 14 दिनों में इन देशों से होकर यात्रा की थी। जिसके बाद दोनों कोविड -19 वैक्सीन खुराक लेने वाले सऊदी अरब के निवासी सऊदी अरब में प्रवेश कर सकते हैं।

सऊदी अरब ने दी निवासियों को प्रतिबंधित देशों से वापस लौटने की अनुमति, बस रखी ये शर्त

वहीं ये घोषणा तब की गयी है जब सऊदी अरब दैनिक कोविड -19 मामलों में लगातार गिरावट आई है।

बता दें, यात्रा प्रतिबंध का सामना करने वाले देश भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मिस्र, तुर्की, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, वियतनाम, अफगानिस्तान और लेबनान हैं। आंतरिक मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि अधिकारियों ने पहले सऊदी नागरिकों के साथ-साथ विदेशी राजनयिकों, स्वास्थ्य चिकित्सकों और उनके परिवारों को यात्रा प्रतिबंध का सामना करने वाले देशों से सीधे प्रवेश की अनुमति दी थी।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से अभी तक दुनियाभर के देशों में 43 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 14 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।