skip to content

कुवैत में कामगारों के लिए वेतन और ओवरटाइम के क्या है अधिकार, जानिए नियम और शर्तें

कुवैत में कई लाख कामगार काम करने के लिए जाते हैं। वहीं कुवैत में जब घरेलू श्रम की आर्थिक सुरक्षा की बात आती है, तो जीवन में सुधार सुनिश्चित करने के लिए घरेलू कामगारों के कानून द्वारा तैयार किए गए लेखों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं घरेलू कामगार कानून निम्नलिखित नियम और शर्तें प्रदान करते हैं। वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुवैत के नियम और शर्तें की जानकारी देने जा रही है।

कुवैत द्वारा घरेलू कामगारों के लिए बनाए गए नियम और शर्तें

वेतन और कटौती

  1. भुगतान किया गया वेतन अनुबंध में निर्दिष्ट वेतन के समान होना चाहिए।
  2. वेतन का भुगतान हर महीने के अंत में किया जाना चाहिए
  3. वेतन की गणना वास्तविक कार्य प्रारंभ तिथि से की जाती है
  4. वेतन कटौती की अनुमति नहीं है।

ओवरटाइम

कुवैत में कामगारों के लिए वेतन और ओवरटाइम के क्या है अधिकार, जानिए नियम और शर्तें

कामगार को ओवरटाइम के लिए भुगतान प्राप्त करना का हकदार है। इसके साथ ही उसका ओवरटाइम का समय समान अवधि में किए जाने वाले काम की अवधि से दुगुना नहीं होनी चाहिए। यह नियम तब लागू होंगे, जब वह सामान्य कार्य दिवसों या घंटों के बाहर अतिरिक्त काम सौंपा जाता है।

सेवा के अंत के लाभ

  1. अनुबंध अवधि के अंत में कामगार को सभी अधिकार प्राप्त होंगे।
  2. यदि कामगार अनुबंध की अवधि पूरी करता/करती है, तो वह सेवा के अंत तक लाभ प्राप्त करने का हकदार होता है। सेवा के अंत के लाभों को प्रत्येक कार्य वर्ष के लिए एक महीने के वेतन के रूप में अनुमानित किया जाएगा।

वहीं कुवैत में कामगार 10 कुवैती दीनार की राशि में मुआवजे का हकदार है। वहीँ हर महीने उनके वेतन के भुगतान में देरी हो रही है तो आप घरेलू रोजगार विभाग में शिकायत कर सकते हैं।

कुवैत में कामगारों के लिए वेतन और ओवरटाइम के क्या है अधिकार, जानिए नियम और शर्तें

कर्मचारी को ओवरटाइम के लिए मुआवजा देना और राशि का भुगतान नहीं करने पर तो आप घरेलू रोजगार विभाग में शिकायत कर सकते हैं। इसी के साथ नियोक्ता को 6 महीने के लिए प्रवेश वीजा देने का निलंबन के लिए घरेलू रोजगार विभाग में शिकायत कर सकते हैं।

वहीं लाइसेंस की वापसी और  जबरन वसूली और हेराफेरी के अपराधों का आरोप के लिए घरेलू रोजगार विभाग में शिकायत कर सकते हैं।