Placeholder canvas

शारजाह में एक तेज रफ्तार वाहन से हुई 43 वर्षीय अफ्रीकी महिला की टक्कर, मौके पर हुई मौत

शारजाह के अल तावून ब्रिज पर एक बड़ी दुर्घटना हो गयी और इस दुर्घटना में  43 वर्षीय एक अफ्रीकी महिला की मौत हो गई। दरअसल, शुक्रवार को शारजाह के अल तावून ब्रिज पर एक एक अफ्रीकी महिला पैदल चल रही थी तब इस अफ्रीकी महिला से एक तेज रफ्तार वाहन टकरा गया और ये दुर्घटना हो गयी और महिला की मौत ही गयी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 4:50 बजे ये दुर्घटना शारजाह के अल तावून ब्रिज पर हुई। वहीं जिस तेज रफ्तार वाहन से महिला टकराई वो वाहन एक अरब मोटर चालक चला रहा था। वहीं इस दुर्घटना के बाद पुलिस की गश्त और राष्ट्रीय एम्बुलेंस मौके पर पहुच गयी लेकिन तब तक उस महिला की मौत हो गयी।

अल बुहैराह पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीँ आगे की जांच के लिए ड्राइवर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

वहीं इस दुर्घटना के बाद शारजाह पुलिस के यातायात और गश्ती विभाग ने जनता से सभी यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया, जिसमें केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में सड़क पार करना शामिल है। इसी एक साथ शारजाह पुलिस ने ये भी कहा है कि मोटर चालकों को भी सभी नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए और हर समय गति सीमा पर रहना चाहिए।

आपको बता दें, इससे पहले Fujairah में बीते बुधवार की शाम को एक बड़ा हा’दसा हो गया है और इस हादसे में एक 21 वर्षीय अमीराती व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, Fujairah में अमीरात के एक सरम इलाके में Tawain Road पर एक भारी ट्रक ने एक 21 वर्षीय अमीरती व्यक्ति की कार को ट’क्कर मा’र दी। जिसकी वजह से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में शामिल भारी ट्रक को दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।