Placeholder canvas

दुबई में स्वमिंग पुल में फंसा 3 साल का लड़का, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

दुबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि यहां तीन साल का एक लड़के का हाथ स्विमिंग पूल के नाले में फंस गया और दुबई पुलिस की मदद से इस लड़के को बचाया गया।

खलीज टाइम्स के अनुसार, दुबई-अल एड रोड पर एक लड़का अपने घर में अपने पूल के पानी निकलने वाले कवर को हटाने के लिए पूल में उतरा था वहीं इस दौरान कवर हटाते समय उसका, स्विमिंग पूल के नाले में फंस गया। इसके बाद जब बड़ी मशक्कत के बाद भी हाथ फंसा रहा तो इस घटना की जानकारी दुबई पुलिस को दी गयी।

दुबई में स्वमिंग पुल में फंसा 3 साल का लड़का, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

वहीं जब पुलिस की समुद्री बचाव टीम पहुंची, तो उन्होंने दबाव कम करने के पूल का पानी कम किया। इसके साथ ही लाइट काट दी, तब जाकर फिर इस लड़के को बचाया। बताया जा रहा है कि पुलिस को उस लड़के को बचाने में करीब दो घंटे लग गए।

वहीं इस लड़के की हालत की जांच करने के लिए एंबुलेंस भी घटना स्थल पर मौजूद थी। फिलहाल अब इस लड़के की हालत ठीक है। साथ ही प्राथमिक उपचार के देने के बाद एंबुलेंस घटना स्थल से रवाना ही गयी।