Placeholder canvas

यूएई में सामने आए कोरोना के 1,507 नए मामले, 3 लोगों की मौ’त और 1,455 लोग हुए ठीक

यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोरोना वायरस के मामलों की जानकारी दी है। वहीं यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय द्वारा की गयी जानकारी के अनुसार, शनिवार को देश में कोविड -19 के 1,507 मामले दर्ज किए गए हैं  साथ ही इस वायरस से 1,455 लोग ठीक हो गए और 3 मौ’तें हुईं है।

वहीं यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी कि 189,046 अतिरिक्त परीक्षणों के माध्यम से इन नए मामलों का पता चला है। वहीं अब तक देश में अब तक 63।9 मिलियन से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं।

यूएई में सामने आए कोरोना के 1,507 नए मामले, 3 लोगों की मौ'त और 1,455 लोग हुए ठीक

इसी के साथ यएई में 24 जुलाई को कुल मामलों की संख्या 670,108 है, जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 647,682 है। म’रने वालों की संख्या अब 1,916 हो गई है।

वहीं इस कोरोना वायरस की वजह दुबई की प्रमुख एयरलाइन Emirates ने शुक्रवार को कहा कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से आने वाली अनुसूचित यात्री उड़ानों पर निलंबन कम से कम 28 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं एयरलाइन ने कहा कि जो यात्री पिछले 14 दिनों में इन देशों से जुड़े हैं, उन्हें भी किसी अन्य बिंदु से यूएई की यात्रा करने के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से अभी तक दुनियाभर के देशों की वजह 19 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इस वायरस से 40 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।