Placeholder canvas

दुबई में सपने पूरे करने गई थी, आंखों में आंसू लेकर लौटी 12 लड़कियां; जी रही थी दिक्कतों से भरी जिंदगी

दुबई के फैमस बिजनेस मैन और सरबत का भला चैरीटेबल ट्रस्ट के चीफ डॉ. एस पी सिंह ओबराय की कोशिशों के बाद से दुबई में फंसी 12 लड़कियों को भारत सुरक्षित वापस लाया गया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. एस पी सिंह ओबराय ने इन लड़कियों को भारत वापस लाने के लिए अपने पास से लाखों रूपए खर्च किए है।

दुबई में कैद से लौट कर भारत वापस आई इन 12 लड़कियों में से 3 लड़कियां बिहार और कोलकाता की रहने वाली थी, जिन्हें 20 जनवरी को फ्लाइट से उनके घर पहुंचा दिया था। वहीं बाकी बची हुई 9 लड़कियां पंजाब की रहने वाली थी, जिन्हें आज दुबई से आई फ्लाइट में अमृतसर के श्री गुरू रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया, जहां से उनके माता पिता के पास उन्हें सुरक्षित भेज दिया गया है।

दुबई में सपने पूरे करने गई थी, आंखों में आंसू लेकर लौटी 12 लड़कियां; जी रही थी दिक्कतों से भरी जिंदगी

ये सभी लड़कियां जब एयरपोर्ट पहुंची तो अपने माता -पिता को देख कर उन्हें तुरंत गले लगा लिया और फूट फूट कर रोने लगी। एयरपोर्ट पर इन लड़कियों का स्वागत खुद सरबत का भला चैरीटेबल ट्रस्ट के चीफ डॉ. एस पी सिंह ओबराय ने किया।

उन्होंने इन लड़कियों की कहानी के बारे में बताते हुए कहा कि – घर में पैसों की तंगी के कारण कई मां बाप चालबाज के एजेंट की बातों में आकर अपने दिल पर पत्थर रख कर अपनी मासूम बेटियों को उनके साथ अरब देशों में कमाने के लिए भेज देते है।

जहां पर ये गलत एजैंट उनकी भोली भाली बेटियों को बड़े जमीनदारों और बिजनेस मैन के हाथों बेच देते है। जिसके बाद वो लोग इन मासूम लड़कियों से जरूरत से ज्यादा काम लेने लगते है। इन लड़कियों के लिए वहां से निलकना किसी सपने से कम नहीं है। दुबई से भारत आने वाली ये 12 लड़कियां UAE के मस्कट, शारजाह, रासलखेमे और दुबई में फंसी हुई थी।