Placeholder canvas

सऊदी अरब ने भारत समेत 6 देशों के यात्रियों को दी सीधे प्रवेश की अनुमति, जानिए कब से मिलेगी छूट

सऊदी अरब ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा छह देशों के यात्रियों को सीधे प्रवेश की अनुमति देने को लेकर है। दरअसल, सऊदी अरब ने गुरुवार को जानकारी दी है कि वह इंडोनेशिया, पाकिस्तान, भारत, मिस्र, ब्राजील और वियतनाम सहित छह देशों से आने वाले यात्रियों को अब किसी तीसरे देश में 14-दिवसीय क्वारंटाइन बिताए बगैर सीधे प्रवेश की अनुमति देगा।

सऊदी प्रेस एजेंसी ने आंतरिक मंत्रालय, केएसए के एक आधिकारिक स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि यह निर्देश 1 दिसंबर, 2021 से लागू होगा। वहीं मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इन देशों से आने वाले यात्रियों को संस्थागत क्वारंटाइन में पांच दिन बिताने की आवश्यकता होती है, भले ही उनका टीकाकरण राज्य के बाहर हुआ हो।

वहीं मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय COVID-19 के प्रकोप से निपटने के प्रयास में, कुछ देशों से सीधे प्रवेश के अस्थायी निलंबन के संबंध में पिछली घोषणा का एक अपडेट था। मंत्रालय के बयान के अनुसार, “मौजूदा महामारी की स्थिती को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सक्षम स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निरंतर मूल्यांकन के बाद भी निर्णय लिया गया था।”

वहीं दूसरी तरफ भारत के नागरिक विमानन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोनावायरस काल में बंद हुई सभी इंटरनेशनल फ्लाइट दिसंबर के आखिरी में फिर से शुरू की जाएंगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सेक्रेटरी राजीव बंसल ने कहा इस साल की आखिरी में इंटरनेशनल फ्लाइट सामान्य तरीके से उड़ान भर इसके लिए मंत्रालय जरूरी कदम उठा रहा है।

आपको बता दें कि भारत विदेश जाने वाली और विदेश से भारत आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट पिछले साल मार्च महीने से कोरोनावायरस की दूसरी लहर के चलते बंद हैं। इसके अलावा भारत की वंदे भारत मिशन के अंतर्गत कई फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं। जल्द ही सुचारू रूप से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो जाने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।