शुक्रवार को भारत में दिवाली का त्यौहार मनाया गया। वहीं इस बीच यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं शेयर करी है।
दरअसल, यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्विटर के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा कि रोशनी के त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को ‘आगे स्वस्थ और समृद्ध वर्ष’ की शुभकामनाएं।
इससे पहले, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने यूएई और दुनिया भर के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
Happy Diwali to all who celebrate ..
Hope a healthy and wealthy year ahead for all ..— HH Sheikh Mohammed (@HHShkMohd) November 5, 2021
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने ट्वीट करके कहा कि “हमारा देश यूएई और दुनिया भर में दिवाली, रोशनी का त्योहार मनाने वालों को बधाई देता है। हम उनके लगातार शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
दुनिया भर के देशों समेत गल्फ देशों में कई सारे भारतीय प्रवासी रहते हैं और इस दौरान यहाँ पर भी दिवाली की बहुत धूम दिखती है। वहीं दिवाली के मौके पर भारतीय प्रावसियों ने गल्फ देशों में दीप जलाये और जश्न मनाया।
आपको बता दें, इस साल 4 नवंबर को दिवाली मनाई गई। भारत का सबसे बड़ा त्योहार यूएई के अलग-अलग हिस्सों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए दिवाली मनाने की सबसे अच्छी जगह फिलहाल दुबई एक्सपो 2020 बनी रही। खाड़ी देशों का सबसे बड़ा आयोजन जहां भारतीय संस्कृति की विस्तृत झलक देखने को मिल रही है। वहीं एक्सपो 2020 में लगे भारतीय पंडाल, गीत, संगीत, खाना और कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर भारतीय अपने परिवार के साथ दिवाली मनाए गए। इसके साथ ही भारतीय रैपर बादशाह ने भी दिवाली की रात को दुबई एक्सपो में परफार्म किया।