Placeholder canvas

दुबई में आज जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

दुबई में हर रोज की तरह आज गोल्ड के नए रेट जारी किए हैं। माना जाता है दुबई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार जरूर आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में आज जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

अगर आज, 17 अक्टूबर को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम Dh214.00 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4371.65) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh201.00 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4106.08) पर कारोबार कर रहा था।

वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh191.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3917.12) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh164.50 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3360.45) पर आज चल रहा है। प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

जानिए भारत में आज सोने का भाव

दुबई में आज जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की चमक फिर बढ़ने लगी है। इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, इस हफ्ते सोना 1,159 रुपए महंगा होकर 48,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 46,966 रुपए पर था।

जानकारों की मानें तो सोने की कीमत भले ही मौजूदा समय में नीचे जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। इस वक्त सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।