Placeholder canvas

कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना होगा 22 और 24 कैरेट के दाम

कुवैत में हर रोज सोने के नए रेट्स जारी किए जाते हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना होगा 22 और 24 कैरेट के दाम

मिली जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.100 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4456.05) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.40 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4283.71) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.60 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4086.76) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.25 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3508.21) चल रही है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना होगा 22 और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो सोने के दाम में बीते दिन 11 नवंबर 2021 को तेजी दर्ज की गई। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बृहस्‍पतिवार को गोल्‍ड का भाव 883 रुपये उछलकर 48,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा चांदी की कीमतों ने भी 1,890 रुपये की लंबी छलांग लगाई और 65,190 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया और ये 1,856 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

जानकारों की मानें धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की गई है। इसके बाद अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादियों के सीजन के दौरान सोने की जमकर खरीदारी की जाती है। ऐसे में सोना-चांदी की कीमतों को बढ़ी हुई मांग का समर्थन मिलता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोना एकबार फिर 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक जा सकता है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना होगा 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।