Dubai Gold Rate: दुबई में आज सोने के दाम में 1 दिरहम से अधिक तक गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।
वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।
जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)
Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 13 जून को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh225.50 (भारतीय रूपए 4797.65) दर्ज की गई है।
वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh211.75 (भारतीय रूपए 4505.11) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh202.25 (भारतीय रूपए 4303.00) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh173.25 (भारतीय रूपए 3686.00) पर चल रहा है।
गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh213.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh211.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।
ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh226.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh225.50 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।
जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट
गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, भारत में इस सप्ताह के दूसरे पहले दिन यानी सोमवार को सुबह दिल्ली में 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। आज सुबह 22 कैरेट वाले सोने का भाव 10 रुपये की बेहद मामूली तेजी के साथ 48,360 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया।
वहीं अगर आज 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की बात की जाए तो इसकी कीमत में भी 10 रुपये की बेहद कम बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 52,760 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई।
24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण
आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।