कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में Gold के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)

Dubai Gold Rate Today

मिली जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को कुवैत (Kuwait Gold Rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 19.250 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4790.23) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.450 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4591.16) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.811 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4183.30) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.409 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3585.58) चल रही है।

अगर कुवैत में कोई प्रवासी या नागरिक आज सोने के गहने (Kuwait Gold Rate) खरीदना चाह रहा है तो उसे उपरोक्त दिए गए रेट पड़ेगें, हालांकि रेट में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।ibjarates के अनुसार, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज महंगा होकर 52157 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम भी बढ़े हैं। मौजूदा सय में इसकी नई कीमत कीमत 51948 रुपये हो गई है।

वहीं, 916 शुद्धता वाले सोने के रेट की बात किया जाए तो यह आज 47776 रुपये के हो गए हैं। वहीं 750 प्योरिटी वाले सोने की बात करें तो इसकी कीमत बढ़कर 39118 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई है। इसके अलावा 585 शुद्धता का सोना 30512 रुपये में बिक रहा है।

सोने (Gold) की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना (Gold) सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने (Gold) के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

Leave a Comment