Placeholder canvas

Gold Rate In UAE : दुबई में सोने की कीमत में आयी बड़ी गिरावट, यहां जानिए आज का भाव

Gold Rate In UAE: यूएई में बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में भारी कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज कोई प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Gold Rate In UAE)

Dubai Gold Rate

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 1 सितंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh206.25 (भारतीय रूपए 4471.38) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh193.75 (भारतीय रूपए 4200.39) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh185.00 (भारतीय रूपए 4010.70) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh158.50 (भारतीय रूपए 33436.19) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में 1 दिरहम से ज्यादा की कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh194.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh193.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh207.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh206.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

Gold Silver Price

अगर भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। एक तरफ जहां एक किलो चांदी ढाई हजार रुपये लुढ़कर कर 51850 रुपये पर पहुंच गई है तो वहीं दूसरी तरफ सोना के दाम में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा समय में 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाला दस ग्राम सोना 50401 रुपये पर आ गया है।

वहीं इसके अलावा 995 प्योरिटी वाला सोना सस्ता होकर 50199 रुपये में मिल रहा है। साथ ही 916 शुद्धता वाले सोने के दाम गिरकर 46167 रुपये हो गए हैं। वहीं अगर 750 शुद्धता वाले सोने के दाम पर बात किया जाए तो यह मौजूदा समय में 37801 रुपये पर पहुंच गए हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Gold

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

आपको बता दें,  यूएई में ईंधन की कीमत Dh4.03 प्रति लीटर है, जबकि दुनिया भर में प्रति लीटर पेट्रोल की Dh5.18 औसत कीमत है। इसके अलावा, 25 जुलाई तक, कुवैत में ईंधन की कीमत लागत सबसे कम Dh1.255 प्रति लीटर है, इसके बाद बहरीन (Dh1.949 प्रति लीटर), कतर (Dh2.119 प्रति लीटर), सऊदी अरब (Dh2.277 प्रति लीटर) का स्थान है। ) और ओमान (Dh2.280 प्रति लीटर) है। वहीं हांगकांग में ईंधन की कीमत सबसे अधिक Dh10.945 प्रति लीटर है, इसके बाद आइसलैंड (Dh9.016), इज़राइल (Dh8.837), नॉर्वे (Dh8.791) और बारबाडोस (Dh8.59) का स्थान है।