Placeholder canvas

आख़िरकार सोना खरीदने वालों की पहली पसंद क्यों है दुबई? जानिए भारत से कितना सस्ता है वहां पर GOLD

अपने किसी काम से या फिर पर्यटन के लिहाज से दुबई जाने वाले लोग अक्सर दुबई में GOLD की खरीदारी क्यों करते हैं? इस तरफ क्या कभी आपका ध्यान गया है या नहीं। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आगे बताते हो कि आखिरकार दुबई जाने के बाद लोग सोना खरीदने को लेकर को क्यों आतुर दिखाई पड़ते हैं।

इसलिए दुबई में GOLD खरीदने के लिए लालायित रहते हैं लोग

GOLD

आपको बताते चलें कि दुबई में GOLD खरीदने के लिए लोग काफी उत्सुक क्यों रहते हैं। इसके पीछे की वजह बिल्कुल साधारण है। लोग दुबई में इसलिए सोना खरीदते हैं क्योंकि वहां पर स्वर्ण(गोल्ड) के रेट्स अन्य कंट्रीज की अपेक्षा काफी कम है। दुबई में 22कैरेट का 1 ग्राम सोने के दाम 204.00 AED हैं। वहीं 10 ग्राम सोने के दाम 2040.00 AED हैं।

दुबई में GOLD खरीदने पर भारत की तुलना में प्रति 10 ग्राम इतने रुपयों की होती है बचत

आख़िरकार सोना खरीदने वालों की पहली पसंद क्यों है दुबई? जानिए भारत से कितना सस्ता है वहां पर GOLD

यदि सोने के वहां के दामों को भारत के रुपयों में बदलने तो दुबई में 22 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 43992.07 रुपए में मिल जाएगा। जबकि भारत में 22 कैरेट का गोल्ड प्रति 10 ग्राम लगभग 47,760 रुपए में मिलेगा। ऐसे में दुबई में सोना खरीदने पर तकरीबन प्रति 10 ग्राम पर ₹4000 की बचत होती है। आपको बता दें कि यहां पर मूल्य 22 कैरेट गोल्ड के अनुसार बताया गया है।

दूसरी तरफ दुबई में सोना खरीदने के दूसरे फायदे की बात करें तो यहां पर सोना खरीदने का दूसरा सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि दुबई में खरीदे जाने वाला गोल्ड प्योर होता है। जिसके कारण लोग दुनिया के अन्य स्थानों के बजाय दुबई में सोना खरीदने को प्राथमिकता देते हैं।

दुबई में खरीदने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि यहां पर सोने के आभूषणों में काफी अच्छी डिजाइनर आपको मिल जाएंगी। इन्हीं कारणों के चलते लोग दुबई में सोना खरीदने की कोशिश करते है।

ये भी पढ़ें- UAE: फोन पर मिला 1 किलो सोना जीतने की खुशखबरी, नहीं आया भारतीय प्रवासी को यकीन, फिर किया ऐसा काम

कोई भी व्यक्ति दुबई से कितना GOLD खरीद कर ला सकता है अपने देश

आख़िरकार सोना खरीदने वालों की पहली पसंद क्यों है दुबई? जानिए भारत से कितना सस्ता है वहां पर GOLD

इस बारे में कस्टम विभाग के स्पष्ट निर्देश है। ऐसे में आपको बता दें कि कस्टम ड्यूटी आपके सामान (लगेज) के साथ आपने विदेश में कितने दिन रह कर आए हैं इस बात पर भी निर्भर करती है। मान लीजिए कि यदि कोई व्यक्ति पिछले 1 साल से विदेश में रह रहा है तो उसे छूट मिलती है। लेकिन अगर आप तीन-चार दिन पहले ही विदेश गए हैं और स्वदेश वापस लौट रही है तो आपके लिए कस्टम विभाग के रूल्स अलग होंगे।

कितना सोना ला सकते हैं अपने देश?

आख़िरकार सोना खरीदने वालों की पहली पसंद क्यों है दुबई? जानिए भारत से कितना सस्ता है वहां पर GOLD

अगर GOLD भारत लाने की बात करें तो जो व्यक्ति (महिला) 1 साल से वहां पर रह रहा है वह तकरीबन 40 ग्राम तक का सोना अपने साथ ला सकता है। दूसरी तरफ पुरुषों के लिए 20 ग्राम तक सोना लाने की अनुमति है।

कोई भी व्यक्ति अगर यूं ही घूमने गया है अथवा किसी काम से गया है कुछ दिनों बाद दुबई से लौटने के वक्त वो अपने साथ यदि वह महिला है तो ₹100000 तक का गोल्ड और यदि वह पुरुष है तो अपने साथ 50000 तक का सोना आराम से ला सकता है।लेकिन ध्यान देने वाली बात यहां पर एक और भी है। फैमिली मेंबर्स के आधार पर भी सोने की खरीदारी की जा सकती है। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति अपने साथ अधिक सोना ला सकता है।