Placeholder canvas

दुबई में दुल्हा, जौनपुर में लड़की, ऑनलाइन हुआ निकाह; कोरोना संकट के बीच दिखा ये अनोखा नजारा

इस समय दुनिया भर पर छाए कोरोना वायरस काल की वजह पढ़ाई और मिटिंग ही नहीं अब शादियां भी वर्चुअल तरीके से की जा रही है। जी हां आपने बिल्कुल सुना है, कोरोना वायरस के फैलाव की वजह से दुनिया भर में लोगों के बीच ऑनलाइन निकाह काफी ट्रेंड रहा है।

हाल ही में ऑनलाइन निकाह को लेकर एक नया मामला सामने आया है। बता दें कि गुरुवार की रात भारत के जौनपुर में एक ऐसी ऑनलाइन शादी हुई है। इस शादी का दुल्हा दुबई में था और हीरोइन दुल्हन जौनपुर में थी। दोनों ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए एक दूसरे से हाजिर रूबरू हुए जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी के रूप में कबूल किया है।

बता दें कि ये पूरा मामला है जौनपुर शहर के सिपाह मौहल्ले की, जहां के रहने वाले काजी हयात की बेटी तहरीन जैदी की शादी कुछ महीनों पहले ही सुल्तानपुर के अकील अब्बास रिजवी से तय की गई थी। काजी हयात के दमाद अकील अब्बास रिजवी दुबई में वहां कि एक कंपनी में नौकरी करते है। दोनों की शादी करवाने के लिए उनके परिवार वाले लॉकडाउन के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे।

तीन महीनों बाद लॉकडाउन तो खत्म हो गया लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फ्लाइट्स पर लगी पाबंदी के चलते अकील अब्बास रिजवी दुबई से भारत नहीं आ पाए।

बहुत ही इंतजार करने के बाद आखिरकार दोनों परिवार वालों ने शादी की एक तारीख तय की, और ऑनलाइन ही दोनों का निकाह पढ़वा दिया गया। गुरुवार की शाम को सुल्तानपुर से 25 से 30 लोग लड़की के घर पर बारात के लेकर आए, लड़की वालों उनका स्वागत किया। यहां से शादी के जोड़े में लड़की दुल्हन बन वीडियो के सामने आई, वहीं दुबई में लड़का भी सज धज कर दुल्हा बने अपने दोस्तों के साथ शादी में शिरकत की। जिसके बाद वीडियो कांफ्रेसिंग पर ही दोनों से निकाह पढ़वाया गया, दोनों का कबूल नामा लिया गया।