Placeholder canvas

अबूधाबी, दुबई, दोहा से इतने भारतीय कामगार और प्रवासी लौटे भारत, यहां जानें Flight की पूरी डिटेल

कोरोना वायरस ने अपनी कहर से दुनिया के हर कोने में हर का माहोल बना दिया है। वहीं कोरोना वायरस के करण लगे लॉकडाउन की वजह से लाखों की संख्या में भारतीय दूसरे देशों में फंस गए है। हालांकि वंद भारत मिशन और कुछ चार्टर्ड फ्लाइट के तहत विदेशों में फंसे कई लाख लोगों को भारत वापस लाया जा चुका है।

हाल ही में विदेशों फंसे भारतीय लोगों को लेकर 8 फ्लाइट्स ने भारत के एयरपोर्ट पर अपनी लैंडिंग की है। इन फ्लाइट्स से दूसरे दूसरे राज्यों और जिलों के अलावा लखनऊ के पैसेंजर्स ने भारत में एंट्री की है। इन सभी भारतयी प्रवासियों और कामगारों का एयरपोर्ट पर मेडिकल जांच, इमिग्रेशन और कस्टम चेकिंग हुए उसक बाद ही उन लोगों को एयरपोर्ट से बाहर जाने के इजाजत दी। जिसके बाद सभी पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट से निकलने के बाद बसों और टैक्सी में सवार हो कर अपने घर, जिले और राज्य की रवाना हो गए।

अबूधाबी, दुबई, दोहा से इतने भारतीय कामगार और प्रवासी लौटे भारत, यहां जानें Flight की पूरी डिटेल

बता दें कि इन 8 फ्लाइट्स में एक नेशनल एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस की स्पेशल फ्लाइट IX- 1114 अबु धाबी से 172 पैसेंजर्स को लेकर भारत आई। इस फ्लाइट में एक पैसेंजर लखनऊ का था, और इसके साथ ही 46 पैसेंजर्स दूसरे राज्यों के सवार थे। वहीं दूसरी फ्लाइट इंडियन प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट 6E – 8739 कुवैत से उड़ान भर के लखनऊ के एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

इस फ्लाइट में कुवैत से 171 भारतीय नागरिक की वतन वापसी हुई, इन पैसेंजर्स में से 2 पैसेंजर्स लखनऊ के रहने वाले थे, और तीन पैसेंजर्स दूसरे राज्य के रहने वाले थे। वहीं 166 पैसेंजर्स UP के अलग अलग जिले के रहने वाले थे। UAE के शारजाह से आई एयर अरबिया की फ्लाइट G9- 0777 से 211 पैसेंजर्स अपने वतन वापस आए है। इस फ्लाइट में सवार 211 लोगों में से 6 पैसेंजर्स लखनऊ के रहने वाले थे, और 52 लोग दूसरे राज्यों के रहने वाले थे।

अबूधाबी, दुबई, दोहा से इतने भारतीय कामगार और प्रवासी लौटे भारत, यहां जानें Flight की पूरी डिटेल

वहीं एयरलाइंस गो एयर की फ्लाइट G8- 7380 ने अबु धाबी में फंसे भारतीय नागरिकों वापस लेकर आई है। इस फ्लाइट में 171 पैसेंजर्स सवार हो कर आए थे, इन पैसेंजर्स में से एक भी यात्री लखनऊ का रहने वाला नहीं था, लेकिन 8 पैसेंजर्स दूसरे राज्य के जरूर सवार थे। इंडियन प्राइवेट एयरलाइंस स्पाइस जेट की फ्लाइट SG- 9457 रियाद से 177 पैसेंजर्स को लेकर लखनऊ पहुंचा। इस फ्लाइट में 38 पैसेजर्स दूसरे राज्य के रहने वाले थे।

वहीं दुबई से इंडिगों की फ्लाइट 6E- 9245 169 भारतीय नागरिकों को लेकर लखनऊ पहुंची। इन 169 पैसेंजर्स में एक लखनऊ का रहने वाला था, और 3 दूसरे राज्य के रहने वाले है। वहीं कतर की राजधानी दोहा से 164 भारतीय पैसेंजर्स को लेकर इंडिगों की फ्लाइट 6E- 9715 लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। वहीं सबसे आखिरी में फ्लाइ दुबई की फ्लाइट FZ- 8963 से 150 पैसेंजर्स भारत वापस आए। इन 150 पैसेंजर्स में से 6 पैसेंजर्स लखनऊ के रहने वाले हैं, और 10 पैसेंजर्स दूसरे राज्य के रहने वाले थे।