Placeholder canvas

छठ पर बिहार के लोगों को खास तोहफा; नवंबर से शुरू होगी दरभंगा से Flight, जानिए बुकिंग तारीख और बाकी डिटेल

New Delhi: बिहार के रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, बता दें कि बिहार के मिथिलांचल वासी पिछले कई सालों से जिस चीज का इंतजार कर रहे थे, अब उनका वो इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल खबर ये है कि छठ पर्व के पहले बिहार के दरभंगा से फ्लाइट सर्विस शुरू होने जा रही है। हाल ही में देश के सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की घोषणा की है। मिनिस्टर पुरी ने बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट का दौरा किया, जिसके बाद फिर उन्होंने बिहार सरकार और एविएशन डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स के साथ मीटिंग की।

इस बैठक के बाद हरदीप सिंह पुरी ने ये बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का ये ख्वाब था कि बिहार के दरभंगा से फ्लाइट सर्विस शुरू होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि एयरपोर्ट के कामकाज में लॉकडाउन की वजह से थोड़ी देरी हो गई थी।

दरभंगा पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री
दरभंगा पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री

एविएशन मिनिस्टर ने कहा कि हमारी तैयारी तो दुर्गा पूजा से पहले यहां की फ्लाइट सर्विस शुरू करने की थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से थोड़ी देरी हो गई है, जिसके चलते अब नवंबर में दरभंगा से फ्लाइट सर्विस शुरू होगी। हम सभी जानते हैं कि बिहार में छठ पर्व के त्यौहार को काफी शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व का त्योहार 21 नवबंर को सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में भारत सरकार बिहार के लोगों की यात्रा को आसान बनने के लिए छठ से पहले दरभंगा से विमान सेवा शुरू कर रहे है।

सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दरभंगा से नवंबर के पहले हफ्ते से फ्लाइट सर्विस शुरू हो जाएगी। बता दें कि दरभंगा के लिए एयरलाइंस स्पाइस जेट अपने फ्लाइट की टिकट की बुकिंग 30 सितंबर से शुरू करेंगा। बताया जा रहा है कि फ्लाइट सर्विस की शुरूआत में दरभंगा से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू के लिए फ्लाइटें अपनी उड़ान भरेगी। इसके बाद अगर दरभंगा जाने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ी तो ट्रैफिक के हिसाब से फ्लाइट की गिनती बढ़ाई जा सकती है।