Placeholder canvas

स्पाइसजेट फ्लाइट के 3 बार लैंडिंग में विफल होने पर रोने लगे यात्री, 1 घंटे तक हवा में रहा विमान

भारत के राज्य गुजरात के अहमदाबाद से एक स्पाइसजेट की फ्लाइट रवाना हुई लेकिन ये विमान तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे पर लैंडिंग नहीं कतर पायी इस फ्लाइट के पायलट के तीन अलग-अलग बार कोशिश करी लेकिन इसके बाद भी विमान लैंड नहीं हुआ और इस दौरान हवा में 1 घंटे तक विमान के रहने से यात्रियों में घबराहट फैल गई।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की उड़ान सेवा एसजी 3012 स्पाइसजेट की फ्लाइट जो अहमदाबाद से जैसलमेर रवाना हुई थी उसे तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे पर लैंडिंग करने के निर्देश दिए गये लेकिन इस विमान का पायलट इस विमान को 3 बार लैंडिंग की कोशिश करने के बाद इस विमान को लैंड नहीं करवा पाया और 1 घंटे तक विमान हवा में रहा जिसके बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ यात्री रोने लग गए। वहीं लैंडिंग में विफल रहने के बाद इस विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया। वहां पर सुरक्षित लैंडिंग की गई। वही पर करीब दो घंटे बाद विमान को दूसरे पायलट के जरिए जैसलमेर भिजवाया गया और देर शाम जैसलमेर के रन वे पर सुरक्षित लैंडिंग की गई।

स्पाइसजेट फ्लाइट के 3 बार लैंडिंग में विफल होने पर रोने लगे यात्री, 1 घंटे तक हवा में रहा विमान

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को करीब 12:05 पर उड़ान भरी थी। करीब 1 बजे यह विमान जैसलमेर के हवाई अड्डे के पास आया। विमान चालक ने विमान को सुरक्षित लैंडिंग का प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। इसके बाद विमान को पुनः आकाश में ले गया और उसके बाद फिर दो बार अलग-अलग डायरेक्शन से विमान की लैंडिंग करवाने की कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी कारणों से विमान की लैंडिंग हो नहीं पाई।

इस तरह विमान करीब 1 घंटे तक आकाश में चक्कर लगाता रहा। उसके बाद करीब दो बजे विमान चालक विमान को वापस अहमदाबाद ले गया। वहां पर  02:40 पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। करीब दो घंटे बाद विमान ने दोबारा जैसलमेर के लिये उड़ान भरी तथा वापस जैसलमेर करीब 5:15 पर पहुंचा, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

वहीं इस मामले को लेकर कहा है कि जैसलमेर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर बीएस मीणा ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से अहमदाबाद से जैसलमेर आने वाली विमान सेवा अपने नियत समय पर तकनीकी कारणों से एक बजे लैंडिंग नहीं कर पाई। दोबारा वापस अहमदाबाद गई, लेकिन बाद में शाम 05:15 बजे अहमदाबाद से जैसलमेर पहुंची तथा यहां अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को लेकर सुरक्षित प्रस्थान कर गई।