skip to content

5 महीने की बच्ची के लिए मसीहा बने PM मोदी, इलाज के लिए माफ कर दिया 6 करोड़ का टैक्स

एक तरफ जहां भारत सरकार दुनिया भर के देशों में कोरोना वायसर की वैक्सीन देने का काम कर रहा है। वहीं इसके अलावा भारत की केंद्र सरकार ने हाल ही में एक बच्ची की जान बचाने के लिए अपना करोड़ का टैक्स माफ कर दिया है।

दरअसल खबर कुछ ऐसी है कि एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 5 महीने की एक बच्ची की दवाइयों पर भारत की केंद्र सरकार ने अपना 6 करोड़ रुपए का आयात शुल्क और GST कर माफ कर दिया है। हाल ही में बात की जानकारी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

बता दें, एक 5 महीने की बच्ची मुंबई के एक अस्पताल में अपनी मौत से जिंदगी जीने की जंग लड़ रही है, इस 5 महीने की बच्ची का नाम तीरा कामत है, जिसके जिदंगी बचाने के लिए एक बहुत ही बड़ा कदम उठाया गया है। बेहद क्यूट दिखने वाली तीरा की बामारी का इलाज करने के लिए विदेश से खास इंजेक्शन आने वाला है, जिसके ऊपर से मोदी सरकार आयत पर लगने वाले टैक्स को माफ कर दिया गया है।

इस बात की जानकारी देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रधान मंत्री मोदी को एक चिट्ठी लिखी है, देवेंद्र फडणवीस की इस चिट्ठी मिलने के बाद भी भारत सरकार ने बच्ची की दवाई पर लगने वाले को माफ किया गया है।

5 महीने की बच्ची के लिए मसीहा बने PM मोदी, इलाज के लिए माफ कर दिया 6 करोड़ का टैक्स

खबरो से मिली जानकारी के अनुसार विदेश से आने वाले इस इंजेक्शन कीमत 16 करोड़ रुपए के पास बताई जा रही है। इसके साथ ही इस पर टैक्स की कीमत 6 करोड़ रुपए थी, जिसमें अब छूट दे दी गई है। डॉक्‍टरों ने बताया कि 5 महीने की बच्ची तीरा स्पाइनल मस्क्यूलर अट्रॉपी यानी SMA टाइप 1 की बीमारी से अपनी जिदंगी की जंग लड़ रही है।