Placeholder canvas

UAE में सामने आए कोरोना के 1359 नए मामले, जानिए कितने लोग हुए ठीक और क्या है एक्टिव केस की संख्या

यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोविड -19 मामलों की जानकारी दी है। शुक्रवार, 22 जुलाई को यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के 1359 मामले दर्ज किए गए है। साथ ही इस वायरस से 1268 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना से एक लोग की मौ’त की खबर सामने आयी है।

यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि ये सभी नये मामले 270,369 अतिरिक्त परीक्षणों के माध्यम से सामने आए हैं। वहीं इन नए मामलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात में 22 जुलाई तक कुल मामलों की संख्या 980,325 पहुंच चुकी है, जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 959,996 है और म’रने वालों की संख्या अब 2,330 हो गई है। फिलहाल पूरे अरब अमीरात कोरोना से कुल 17,999 एक्टिव केस मौजूद है।

corona

वहीं भारत में अगर कोरोना के ताजा आकंड़े की बात किया जाए तो यहां हर रोज हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इस संक्रमण से म’रने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों की बात करें तो भारत में 21 हजार से भी ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, 21 हजार से ज्यादा लोग डिस्चार्ज भी हुए।

इसके अलावा भारत में कोरोना से रिकवर हो चुके 4,31,71,653 हैं। वहीं, देश में अब तक कोरोना से कुल 5,25,930 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 2,01,30,97,819 लोग वैक्सीनेशन पा चुके हैं।

वहीं भारत में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए आंकड़ों में यह जानकारी आयी है। भारत में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना से कुल 21,880 नए मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि राहत की बातय रही कि बीते 24 घंटे में 21,219 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 60 लोगों की मौ’त हुई है। देश में अब कोरोना के कुल मामले 4,38,47,065 हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 1,49,482 है।