संयुक्त अरब अमीरात में फरवरी 2022 के महीने के लिए तेल की नए कीमतों की घोषणा हुई हैं और इन ईंधन की कीमतों की घोषणा यूएई ईंधन मूल्य समिति द्वारा की गई है।
यूएई ईंधन मूल्य समिति द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार, 1 फरवरी से सुपर 98 पेट्रोल की कीमत Dh2.94 प्रति लीटर हो चुका है, जो कि पिछले महीने Dh2.65 थी। जनवरी में Dh2.53 की तुलना में स्पेशल 95 पेट्रोल की कीमत Dh2.82 प्रति लीटर हो चुकी है।
वहीं ई-प्लस 91 पेट्रोल की कीमत Dh2.75 प्रति लीटर हो गई है, जबकि पिछले महीने Dh2.46 प्रति लीटर थी। वहीं डीजल जनवरी में Dh2.56 की तुलना में Dh2.88 प्रति लीटर पर चार्ज किया जाएगा।
تمّ الإعلان عن أسعار الوقود لشهر فبراير وفقاً للجنة متابعة أسعار الوقود.#أدنوك_للتوزيع
February fuel prices have been released by the UAE Fuel Price Committee.#ADNOCDistribution pic.twitter.com/Yz9zlNuL4M
— ADNOC Distribution (@ADNOCdist) January 31, 2022
वहीं दूसरी तरफ यूएई वित्त मंत्रालय ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि संयुक्त अरब अमीरात व्यापार लाभ पर एक संघीय कॉर्पोरेट टैक्स पेश करेगा जो 1 जून, 2023 को या उसके बाद शुरू होने वाले वित्तीय वर्षों से प्रभावी होगा।
जानकारी के अनुसार, 1 जून, 2023 को या उसके बाद शुरू होने वाले अपने पहले वित्तीय वर्ष की शुरुआत से व्यवसाय संयुक्त अरब अमीरात कॉर्पोरेट टैक्स के अधीन हो जाएंगे। यूएई कॉरपोरेट कर व्यवस्था को विश्व स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं को शामिल करने और व्यवसायों पर अनुपालन बोझ को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।