Placeholder canvas

NCM ने दी जानकारी, अरब अमीरात के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में होगी बारिश, गिरेगा तापमान

UAE के मौसम को लेकर राष्ट्रीय मौसम विभाग (एनसीएम) ने अपडेट जारी किया है। वहीँ इस अपडेट के अनुसार, UAE के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है।

राष्ट्रीय मौसम विभाग (एनसीएम) ने जानकारी दी है कि इस सप्ताह यूएई में आधिकारिक तौर पर बारिश का मौसम शुरू होने की उम्मीद है। वहीँ मंगलवार के मौसम को लेकर राष्ट्रीय मौसम विभाग (एनसीएम) जानकारी ने दी है कि मंगलवार के दिन मौसम का पूर्वानुमान ठंडा, गीला और हवाओं से भरा रहेगा।

इसी के साथ ये भी जानकारी दी है कि यहां पर आंशिक रूप से बिखरे हुए क्षेत्रों में आज कुछ उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में और बादलों के साथ-साथ बारिश के साथ जुड़े समुद्र के ऊपर बादल छाए रहने के लिए उचित होगा। वहीं 41 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर को छूने के दौरान न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हल्की से मध्यम हवाएँ चलेगी साथ ही धूल उड़ने कि भी संभवाना है।वहीं अरब की खाड़ी में समुद्र कभी-कभी मध्यम और ओमान सागर में मामूली से मध्यम होगा।

इससे पहले राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने जानकारी दी है कि यूएई के मौसम में आने वाले समय में बदलने वाला है। यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने जानकारी देते हुए कहा था कि UAE में 16 अक्टूबर से बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इसी के साथ बारिश के कारण UAE का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

आपको बता दें, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) हर दिन UAE के मौसम के बदलाव की जानकारी देता है। इससे पहले भी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE के मौसम को कई जानकारी दे चुका है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) द्वारा मौसम का अपडेट मिलने पर यहां की पुलिस लोगों को मौसम को लेकर चेतावानी जारी करती है ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो। वहीं अब राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के दौरान हाल ही ही में UAE के मौसम में बड़ा बदलाव होगा और इस बदलाव में UAE में भारी बारिश होने वाली है।