Placeholder canvas

UAE Weather: अरब अमीरात के इन क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना, NCM ने जारी की चे’तावनी

UAE के मौसम को लेकर राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने एक अहम जानकादी दी है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के अनुसार, UAE के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के अनुसार, UAE में रविवार की सुबह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं इस बारिश को लेकर निवासियों और मोटर चालकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है क्योंकि मौसम की स्थिति दृश्यता में गिरावट का कारण बन सकती है और सड़कों पर फिसलन हो सकती है।

इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने ये भी जानकारी है कि खोर फक्कान, अल जुबेराह और शारजाह में लुलुआ और फुजैराह में अल बिद्या में दिन के शुरुआती घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे पहले देश के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई और इस वजह से रविवार को भी बादल छाए रहेंगे।

वहीं मौसम ब्यूरो ने फ्लैश फ्लड के कारण भारी बारिश के दौरान निवासियों को वादियों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीँ एनसीएम ने कहा कि बारिश से जुड़े समुद्र और पूर्वी क्षेत्रों में कई बार बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसी के सतह सामान्य रूप से मध्यम हवाएं, आंतरिक और उजागर क्षेत्रों पर धूल भरी स्थिति पैदा करती हैं, जो कई बार क्षैतिज दृश्यता को कम कर सकती हैं।

इसी के साथ एनसीएम ने ये भी कहा है कि, “ताजा दक्षिणपश्चिमी हवाएं अपेक्षित हैं और कई बार 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। लहर की ऊंचाई 6 फीट तक पहुंचने की उम्मीद है।” वहीं एनसीएम ने जानकारी दी है कि आज का तापमान तटीय क्षेत्रों में 27 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस और आंतरिक क्षेत्रों में 29 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। और अरब की खाड़ी और ओमान सागर में समुद्र मध्यम होगा।

आपको बता दें, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने हर दिन UAE के मौसम के बदलाव की जानकारी देता है। इससे पहले भी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE के मौसम को कई जानकारी दे चुका है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) द्वारा मौसम का अपडेट मिलने पर यहां की पुलिस लोगों को मौसम को लेकर चेतावानी जारी करती है ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो।