Placeholder canvas

दुबई, अबूधाबी संग पूरे अमीरात में मौसम को लेकर आयी नई अपडेट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

यूएई के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यूएई के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है और बात की जानकारी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने दी है।

दरअसल, UAE के मौसम को लेकर राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने जानकारी दी है कि UAE में बुधवार यानि आज सामान्य और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद देश के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो जाएगी।

वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने ये भी जानकारी दी है कि  देश के पूर्व और दक्षिण में बनने वाले बादलों के कारण  यूएई के आंतरिक भागों में 48 डिग्री के शीर्ष तापमान का अनुमान लगा रहा है। इसी के साथ NCM ने ये भी कहा है कि देश के पूर्व और दक्षिण में बनने वाले बादलों के कारण  यूएई के मौसम में नमी रहेगी और ये नमी आज रात और गुरूवार सुबह तक बढ़ेगी। वहीं इस वजह से अबू धाबी और दुबई के तापमान में बड़ा बदलाव होगा।

दुबई, अबूधाबी संग पूरे अमीरात में मौसम को लेकर आयी नई अपडेट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम ब्यूरो के अनुसार, अबू धाबी में 44 डिग्री और दुबई में 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसी के साथ हल्की से मध्यम हवाएँ दिन के समय चल सकती है।

इससे पहले भी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE एक मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर जानकारी दी थी जिसके बाद यहां की पुलिस ने मौसम में होने बदलो को लेकर चेतावानी जारी की पुलिस ने चेतवानी जारी करते हुए कहा की मौसम में होने वाले बदलाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी धीमी गति से चलाए ताकि दुर्घटना होने से बचा जा सकें।