Placeholder canvas

अरब अमीरात में बदला मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, साथ ही 49 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

ईद उल-अज़हा (बकरीद) के त्यौहार के बीच यूएई के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दुबई संग अरब अमीरात के ज्यादातर हिस्से में मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। एनसीएम के अनुसार, आज यानि 1 अगस्त को तापमान 49 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के अनुसार पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में दोपहर तक बारिश हो सकती है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) का कहना है कि दोपहर तक पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में कुछ बारिश हो सकती है। साथ ही हल्की से मध्यम हवाएँ, कई बार धूल और रेत उड़ने की संभावना है।वहीं अरब की खाड़ी और ओमान सागर में भी हलकी लहरे उठ रही है।

इससे पहले भी NCM ने शुक्रवार को UAE के मौसम को लेकर जानकारी दी थी कि यहाँ पर आंतरिक क्षेत्रों में पारा 49 डिग्री तक बढ़ जाएगा। साथ ही NCM ने ये भी जानकारी दी कि अबू धाबी और दुबई में तापमान भी बढेगा यहां पर तापमान 46 डिग्री और 45 डिग्री तक रहने की उम्मीद थी। वहीं मौसम ब्यूरो ने ये भी कहा था कि बाकि मौसम सामान्य रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और पूर्वी और बादल दिखाई देंगे।

आपको बता दें, इससे पहले भी कई बार UAE का राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र यहां के मौसम को लेकर कई सारी जानकारी से चुका है जिसके बाद यहां की पुलिस ने बदलते मौसम को लेकर वाहन चालकों को चेतावानी भी जाारी करी थी।