Placeholder canvas

UAE में कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर, ईद उल-फ़ित्र पर मिल सकती है 5 दिन की लंबी छुट्टी

यूएई ने नए साल से नया वीकेंड नियम लागू किया है और ये नया नियम 1 जनवरी 2022 से देश में शुक्रवार हाफ-डे, शनिवार और रविवार को छुट्टी वाला है। वहीं इस नए नियम एक अनुसार, यूएई में ईद अल फितर 2022 के मौके पर निवासियों और कामगारों को 5 दिन का ब्रेक मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, ईद अल फितर का इस्लामी त्योहार यूएई के निवासियों को 2022 का दूसरा सार्वजनिक अवकाश देगा और यह पहला नए साल का दिन होगा। वहीं खगोलीय गणना के अनुसार, रमजान का पवित्र महीना 2 अप्रैल, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है और इस्लामिक महीने या तो 29 या 30 दिनों तक चलते हैं, जो अर्धचंद्र के देखे जानें पर निर्भर करता है। इस साल, रमजान 1 मई तक 30 दिनों तक चलने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि 2 मई को ईद अल फितर के इस्लामी त्योहार का पहला दिन होने की संभावना है।

UAE में कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर, ईद उल-फ़ित्र पर मिल सकती है 5 दिन की लंबी छुट्टी

वहीं अब, आधिकारिक यूएई कैलेंडर के अनुसार, निवासियों के पास रमजान 29 से शव्वाल 3 तक ईद अल फितर की छुट्टियां होंगी। शव्वाल वह महीना है जो इस्लामिक कैलेंडर में रमजान के बाद आता है। अगर रमजान 29 दिनों तक चलता है, तो निवासियों को चार दिन की छुट्टी मिलती है; और यदि पवित्र मास 30 तक रहता है, तो उन्हें पांच दिन का अवकाश मिलता है।

चूंकि रमजान 2022 के 30 दिनों तक चलने की संभावना है, इसलिए निवासियों को पांच दिनों के ब्रेक का आनंद मिल सकता है। खगोलीय दृष्टि से, छुट्टियों की संभावित तिथियां शनिवार, 30 अप्रैल, बुधवार, 4 मई तक होंगी।

आपको बता दें, 12 महीने के हिजरी कैलेंडर में रमजान सबसे पवित्र है। मुसलमान महीने के दौरान सुबह से शाम तक खाने-पीने से परहेज करते हैं। वहीं ईद अल फितर रमजान के अंत का प्रतीक है, और शव्वाल के पहले दिन को चिह्नित किया जाता है।