Placeholder canvas

UAE में आज बदेलगा मौसम का मिजाज, तापमान में आएगी गिरावट, दोपहर तक धुंध छाए रहने की संभावना

यूएई के मौसम में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार, 14 नवंबर को यूएई के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आज दोपहर तक धुंध छाए रखने की संभावना है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) ने अपने साप्ताहिक पूर्वानुमान में कहा है कि आज तापमान में मामूली कमी आएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाने की संभावना है जबकि आंतरिक क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

UAE में आज बदेलगा मौसम का मिजाज, तापमान में आएगी गिरावट, दोपहर तक धुंध छाए रहने की संभावना

इन सबके अलावा दिन में अरब अमीरात के कुछ क्षेत्रों में सामान्य रूप से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि पूर्व और पश्चिम की ओर कम बादल दिखाई देंगे। वहीं कुछ आंतरिक क्षेत्रों में रात और सोमवार की सुबह तक नमी बनी रहेगी। एनसीएम ने कहा कि कुछ आंतरिक क्षेत्रों में धुंध या कोहरा बनने की संभावना है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के अनुसार, UAE में हल्की से मध्यम हवाएँ चलेगी जिसकी वजह से धूल उडेंगी। वहीं अरब की खाड़ी में और ओमान सागर में हालात थोड़े से मध्यम होंगे।

आपको बता दें, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) हर दिन UAE के मौसम को लेकर अपडेट देता है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) द्वारा मौसम का अपडेट मिलने पर यहां की पुलिस लोगों को मौसम को लेकर चेतावानी जारी करती है ताकि कोई भी सड़क दुर्घ’टना ना हो।