Placeholder canvas

UAE में आज जारी हुए कोरोना के ताजा आकंड़े, जानिए कितने सामने आए नए मामले और कितने मरीज हुए रिकवर

UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोविड -19 मामलों की जानकारी दी है। बुधवार, 6 अप्रैल को यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के 215 नए मामले दर्ज किए गए है। साथ ही इस वायरस से 614 लोग ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही राहत की बात यह रही कि बीते एक दिन में कोरोना से किसी की भी मौ’त नहीं हुई है।

UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि ये सभी नये मामले 230,104 अतिरिक्त परीक्षणों के माध्यम से सामने आए हैं। वहीं इन नए मामलों के बाद UAE में 6 अप्रैल तक कुल मामलों की संख्या 892,929 पहुंच चुकी है,जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 871,669 है और म’रने वालों की संख्या अब 2,302 हो गई है।

UAE में आज जारी हुए कोरोना के ताजा आकंड़े, जानिए कितने सामने आए नए मामले और कितने मरीज हुए रिकवर

जैसा कि रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुक है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महामारी के बीच पवित्र महीने में कोरोना से जुड़े नियमों का सुरक्षित रूप से पालन किया जाए।

वहीं NCEMA ने सुरक्षा प्रोटोकॉल और कोविड सुरक्षा नियमों की घोषणा की, जिनका पालन रमजान के पवित्र महीने के दौरान किया जाना चाहिए। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात में कई निवासियों ने व्यक्तिगत रूप से इफ्तार आयोजित करने की योजना बनाई है।

वहीं दुबई सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने रमजान के महीने के दौरान सभी सार्वजनिक परिवहन और सार्वजनिक पार्किंग समय की घोषणा की है। वहीं इस घोषणा के अनुसार, रमजान के दौरान Dubai Metro और सार्वजनिक पार्किंग के समय अब बदल गया है।

जानकारी के अनुसार, Dubai Metro रेड और ग्रीन लाइन दोनों स्टेशन सोमवार से गुरुवार तक सुबह 5 बजे से मध्यरात्रि तक संचालित होंगे। शुक्रवार को, सुबह 5 बजे से अगले दिन 1am बजे तक संचालित होंगे। इसके अलावा शनिवार को सुबह 5 बजे से आधी रात तक और रविवार को सुबह 8 बजे से मध्यरात्रि तक संचालित किए जा रहे हैं।