संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है। राज्य समाचार एजेंसी WAM ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी शेयर की है। वहीं राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने भी निधन की पुष्टि की है।
आपको बता दें, शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को साल 2019 में चौथी बार पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने गए थे। यूएई की सुप्रीम काउंसिल ने उन्हें फिर से राष्ट्रपति चुना था। बता दें, शेख खलीफा ने 3 नवंबर 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
UAE President Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan passes away
Read @ANI Story | https://t.co/PEEVRtXBNH#UAE #President #SheikhKhalifa #UAEpresident #AbuDhabi pic.twitter.com/2HhzNhYWiw
— ANI Digital (@ani_digital) May 13, 2022
शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के कार्यकाल में हुआ यूएई का तेजी से विकास हुआ
गौरतलब है कि UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के शासनकाल के दौरान अरब अमीरात का विकास तेजी से देखने को मिला। उन्होंने आम लोगों के लिए सभ्य जीवन सुनिश्चित हुआ है।
राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद शेख खलीफा ने यूएई के नागरिकों और निवासियों की समृद्धि को केंद्र में रखते हुए संतुलित और सतत विकास हासिल करने के लिए अपनी पहली रणनीतिक योजना शुरू की थी।
वहीं शेख खलीफा ने तेल और गैस क्षेत्र और उद्योगों के विकास को आगे बढ़ाया जिसने देश के आर्थिक विविधीकरण में बड़ा योगदान दिया है।
देश में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शेख खलीफा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शेख खलीफा के निधन पर यूएई में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दौरान झंडा आधा झुका रहेगा।
संयुक्त अरब अमीरात के दूसरे राष्ट्रपति बने शेख खलीफा
जानकारी के लिए आपको बता दें, शेख खलीफा का साल 1948 में जन्म हुआ था। वो यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबु धाबी के 16वें शासक थे।
उन्हें अपने पिता, स्वर्गीय महामहिम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के उत्तराधिकारी के लिए चुना गया था, जिन्होंने 1971 में संघ के बाद से यूएई के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया, जब तक कि 2 नवंबर, 2004 को उनका निधन नहीं हो गया। वहीं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति बनने के बाद से, शेख खलीफा ने संघीय सरकार और अबू धाबी की सरकार दोनों के एक बड़े पुनर्गठन की अध्यक्षता की है।