Placeholder canvas

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

यूएई में हर रोज की तरह आज, 12 नवंबर को सोने के नए रेट जारी किए गए हैं। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 28 सितंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh225.75 (भारतीय रूपए 4574.68) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh212.00 (भारतीय रूपए 4296.04) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh202.25 (भारतीय रूपए 4098.47) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh173.25 (भारतीय रूपए 3510.80) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि यूएई में बीते दिन भी 24, कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के कीमत सामान थी। इसके रेट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो सोने के दाम में बीते दिन 11 नवंबर 2021 को तेजी दर्ज की गई। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बृहस्‍पतिवार को गोल्‍ड का भाव 883 रुपये उछलकर 48,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा चांदी की कीमतों ने भी 1,890 रुपये की लंबी छलांग लगाई और 65,190 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया और ये 1,856 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

जानकारों की मानें धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की गई है। इसके बाद अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादियों के सीजन के दौरान सोने की जमकर खरीदारी की जाती है। ऐसे में सोना-चांदी की कीमतों को बढ़ी हुई मांग का समर्थन मिलता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोना एकबार फिर 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक जा सकता है।

Leave a Comment