Placeholder canvas

दुबई और मालदीव के लिए निकले भारतीय नौसेना के तीन जहाज, फंसे हुए लोगों को कोच्चि लाने की तैयारी

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण खाड़ी देशों में कई लाख भारतीय नागरिक फंसे हुए है। जिन्हें वापस लाने के लिए केंद्र सरकार 7 मई से सभी भारतीयों को योजनाबद्ध तरीके से भारत लेकर आएगी। वहीं इस बीच भारत सरकार ने विदेशों से भारतीय लोगों को वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना के जहाजों को रवाना कर दिया है।

भारत सरकार ने जहां विदेशों में फंसे भारतीय प्रवासी और कामगारों को वापस लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए दो स्पेशल फ्लाइट्स की व्यवस्था की है। तो वहीं भारत ने मालदीव और यूएई में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए तीन नौसैनिक जहाजों को भेजा है और इस बात की जानकारी रक्षा प्रवक्ता ने दी है।

दुबई और मालदीव के लिए निकले भारतीय नौसेना के तीन जहाज, फंसे हुए लोगों को कोच्चि लाने की तैयारी

रक्षा प्रवक्ता के बताया कि आईएनएस मगर के साथ आईएनएस जलाशवा को सोमवार रात मालदीव के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि आईएनएस शार्दुल ने प्रवासियों को निकालने के लिए दुबई का रुख किया और तीनों जहाज फंसे हुए भारतीयों को लेकर जल्द ही कोच्चि लौट आएंगे। बता दें, आईएनएस मगर और आईएनएस शार्दुल दक्षिणी नौसेना कमान के जहाज हैं, जबकि आईएनएस जलाशवा पूर्वी नौसेना कमान के हैं।
दुबई और मालदीव के लिए निकले भारतीय नौसेना के तीन जहाज, फंसे हुए लोगों को कोच्चि लाने की तैयारी

विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल तैयार किया गया है। वहीं गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गये नोटिफिकेशन के अनुसार, यात्रा करने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण नहीं होंगे उन्हें ही यात्रा करने की इजाजत मिलेगी।

भारत आने के बाद भी सभी लोगों की स्क्रीनिंग होगी। वहीं भारतीयों को आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्टर करना अनिवार्य होगा। इसी के साथ यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल, गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा।

दुबई और मालदीव के लिए निकले भारतीय नौसेना के तीन जहाज, फंसे हुए लोगों को कोच्चि लाने की तैयारी

 

आपको बता दें, विदेश में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हैं। अभी केंद्र सरकार ने सिर्फ खाड़ी देशों, जैसे यूएई, सऊदी अरब, कुवैत देशों में फंसे सभी भारतीयों को लान की घोषणा की है। वहीं आने वाले समय भारत सरकार अमेरिका और ब्रिटेन में फंसे भारतीयों को भी वापस लाने की घोषणा करेगी।