Placeholder canvas

यात्री का सवाल-क्या मैं तीसरे (transit) देश में 15 दिन बिताकर दुबई की यात्रा कर सकता हूं? जानिए Emirates का जवाब

कोरोना वायरस की वजह से यूएई ने भारत के यात्रियों पर देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिसकी वजह से प्रवासी और कामगार अपने काम पर लौटने नहीं पा रहे हैं, हालांकि इस वजह से कई लोग दूसरे देश में 14 दिन बिताकर UAE की यात्रा करने का विकल्प चुन रहे हैं।

दरअसल एक यात्री ने यूएई एयरलाइन अमीरात से सवाल किया किया, क्या मैंं भारत से दुबई जानें के लिए किसी तीसरे (transit) देश में 15 दिन बिताकर यात्रा कर सकता है। अगर ऐसा करता हूं तो क्या दुबई में प्रवेश की अनुमति मिल जाएगी?

इस सवाल के जवाब में अमीरात एयरलाइन ने कहा कि हां यह बिल्कुल ठीक है। आप तीसरे (transit) देश से होते हुए यात्रा कर सकते है। आपको बस वहां 15 दिन बितानें होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे अधिकारिक बेवसाइट पर जाएं।

गौरतलब है कि मौजूूदा फ्लाइट प्रतिबंध के बीच अगर किसी यात्री को भारत से यूएई के लिए यात्रा करना है तो उसे अमीरात एयरलाइन के बताए अनुसार, सबसे पहले किसी तीसरे देश में 14 दिन बितानें होगे। ऐसा करने पर वो यूएई में प्रवेश कर सकता है।

यात्री का सवाल-क्या मैं तीसरे (transit) देश में 15 दिन बिताकर दुबई की यात्रा कर सकता हूं? जानिए Emirates का जवाब

आपको बता दें, भारत से दुबई के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध कोरोना वायरस के कारण लगाया गया है ताकि इस वायरस के सं’क्रमण को फैलने से रोका जा सकें। वहीं इस वायरस से अभी तक दुनियाभर के देशों में 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 19 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

वहीं अब एक बार फिर अमीरात एयरलाइन ने जानकारी दी है कि वो भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से आने वाली फ्लाइटों पर प्रतिबंध 28 जुलाई तक बढ़ा दिया है।