Placeholder canvas

दुनिया के इन 5 देशों में मिलता है सबसे सोना सस्ता

आज कल के समय में लोग सोने में निवेश करना सबसे सुरक्षित मानते हैं और इस वजह से लोग सोने की कीमत के कम होने का इंतजार करते हैं। वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस बात कि जानकारी देने जा रहे हैं कि दुनिया के कौन से 5 देश है जहाँ पर सोना सस्ता मिलता है।

जानकारी के अनुसार, UAE की अमीरात दुबई में सस्ता और अच्छी क्वालिटी सोना मिलता है और लोग यहां से सोना लाते भी है। दुबई में दिएरा नाम की एक जगह है, जहां गोल्ड साउक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है। वहीं कहा जाता है यहां पर सोना बहुत अच्छा मिलता है। इसके अलावा दुबई में आप जोयलुकास, गोल्ड एंव डायमंड पार्क और मालाबार गोल्ड जैसे कुछ बाजार हैं जहां से आप आसानी से कम कीमत में सोना खरीद सकते हैं।

दुनिया के इन 5 देशों में मिलता है सबसे सोना सस्ता

इसी के साथ कम कीमत में सोन थाइलैंड के बैंकाक में भी मिलता है यहं पर आपको कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाता है। इसके साथ ही वैरायटी भी काफी अच्छी होती है। वहीं यहां चाइना टाउन में यावोरात रोड पर भी सोना खरीदते हैं और यहां आपको बड़ी संख्या में सोने की दुकानें मिल जाएंगी।

वहीं हांगकांक में सोना बेहद कम कीमत पर मिलता है। यहाँ पर दुनिया का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है। इसके अलावा यहां के गोल्ड डिजाइन दुनिया भर में फेमस हैं।

इस के साथ दुनिया में स्विट्जरलैंड अपने डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी फेमस है। स्विटजरलैंड का ज्यूरिख शहर अपने गोल्ड मार्केट के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको हैंडमेट डिजाइनर गहने मिलते हैं। यहां पर काम करने वाले कारीगर पीढ़ी दर पीढ़ी इसी पेशे में लगे हुए हैं। इसी के साथ पूरी दुनिया में स्विट्जरलैंड अपने डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी फेमस है।

इसके अलावा भारत में केरल राज्य में भी काफी सस्ता सोना मिलता है। केरल राज्य के कोचिन शहर में मालाबार गोल्ड, भीमा जेवेल्स, जोयलुकास जैसे कुछ जगहों से आपको कम कीमत में सोने खरीदने का मौका मिल सकता है।