Placeholder canvas

अबू धाबी पुलिस ने की घोषणा, प्रमुख सड़क पर गति सीमा होगी कम; जानिए कम से लागू होगा नियम

UAE की राजधानी अबू धाबी पुलिस ने एक घोषणा करी है और ये घोषणा अबू धाबी की प्रमुख सड़क पर गति सीमा करने को लेकर है। दरअसल, अबू धाबी पुलिस ने जानकारी दी है कि अबूधाबी-अल ऐन रोड (Abu Dhabi-Al Ain Road) पर गति सीमा 160 किमी प्रति घंटे से घटाकर 140 किमी प्रति घंटे कर दी है, इस बात की जानकारी बीेते बुधवार को की गई।

ये भी पढ़ें – दुबई के रेस्टोरेंट में काम करने वाले भारतीय प्रवासी की पलटी किस्मत, इनाम में जीत लिए 55 करोड़ रुपए

वहीं पुलिस और अबू धाबी के इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सेंटर की संयुक्त सलाह के अनुसार, यह अधिकतम गति अल ऐन सिटी की दिशा में अल सैड ब्रिज से अल अमेरा ब्रिज तक लागू होगी। वहीं अधिकारियों ने कहा कि बदलाव सोमवार, 14 नवंबर से लागू किए जाएंगे।

इसी के साथ यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में, कोई गति बफर नहीं है। वहीं पुलिस ने मोटर चालकों से सुरक्षित रूप से वाहन चलाने और हर समय गति सीमा का पालन करने का आह्वान किया।

आपको बता दें, अधिकारियों ने कहा कि अध्ययनों से पता चला है कि राजमार्गों पर धीमा होने से सड़क सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार होता है। इसके पहले UAE के अमीरात अजमान की पुलिस ने यातायात जुर्माने पर 50 प्रतिशत की छूट देने की बात कही थी। इस छूट का फायदा 21 नवंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक लागू है।क

जानकारी के अनुसार, अजमान पुलिस के कमांडर-इन-चीफ मेजर-जनरल शेख सुल्तान बिन अब्दुल्ला अल नूमी ने कहा कि यह कटौती 11 नवंबर से पहले किए गए सभी यातायात उल्लंघनों पर लागू होती है।

वहीं उन्होंने ये भी जानकारी दी कि अपराध जो योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं उनकी लिस्ट नीचे दी गयी है। वहीं इस जुर्माना का भुगतान सेवा केंद्रों, आंतरिक मंत्रालय या अजमान पुलिस ऐप और सहल स्मार्ट कियोस्क के माध्यम से किया जा सकता है।

 ये भी पढ़ें – UAE में 1 घंटे के भीतर अपनी Emirates ID कैसे प्राप्त करें? जानिए step to step पूरी प्रक्रिया