Placeholder canvas

सऊदी अरब बनाने जा रहा अनोखा शहर, न होंगी सड़कें, न कारें, जानिए पूरी जानकारी यहां

सऊदी अरब को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है और ये ऐलान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने किया है। दरअसल, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ऐलान किया है कि सऊदी अरब एक ऐसा शहर बनाने जा रहा है जहां न तो कारें होगीं और न ही सड़कें होंगी।

जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने नए शहर बनाने की योजना पेश करी  है। वहीं इस योजना के तहत सऊदी अरब तेल पर निर्भरता खत्म कर नए इनोवेशन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है और यह इस योजना का बड़ा हिस्सा है। वहीं कुछ ही इस योजना के तहत महीने में इस शहर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

सऊदी अरब बनाने जा रहा अनोखा शहर, न होंगी सड़कें, न कारें, जानिए पूरी जानकारी यहां

वहीं Bloomberg.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में नया शहर बनाने जा रहा है और ये शहर करीब 170 किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसका नाम द लाइन होगा। यह सऊदी अरब के निओम प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा। सऊदी अरब निओम प्रोजेक्ट पर 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 36 लाख करोड़ रुपये) खर्च कर रहा है।

सऊदी अरब बनाने जा रहा अनोखा शहर, न होंगी सड़कें, न कारें, जानिए पूरी जानकारी यहां

इसी के साथ सऊदी अरब इस योजना का ऐलान करते हुए कहा है कि भविष्य के इस शहर में कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा। वहीं सऊदी सरकार की प्रेस रिलीज के मुताबिक, नए शहर में लोग पैदल चलेंगे और यह प्रकृति के किनारे होगा। नए शहर में करीब 10 लाख लोग रहेंगे। 2030 तक इस शहर से 3 लाख 80 हजार रोजगार भी पैदा होंगे। शहर की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर 100 से 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत आएगी।

सऊदी अरब बनाने जा रहा अनोखा शहर, न होंगी सड़कें, न कारें, जानिए पूरी जानकारी यहां

वहीं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2017 में निओम प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। सऊदी अब तक दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश रहा है, लेकिन सलमान अब देश की इकोनॉमी में विविधता लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भविष्य में सऊदी की स्थिति अच्छी बनी रहे। वहीं सलमान ने इस अनोखे शहर को बसाने की योजना पेश करते हुए कहा कि विकास के लिए हमें प्रकृति के बलिदान को क्यों स्वीकार करना चाहिए? उन्होंने कहा कि यह शहर इंसानियत के लिए क्रांति की तरह होगा। इस शहर में एक बार में 20 मिनट से अधिक चलने की जरूरत नहीं होगी और इसके आसपास अल्ट्रा हाई स्पीड ट्रांजिट और ऑटोनोमस मोबिलिटी सोल्यूशंस मौजूद रहेंगे।